अस्पताल में भर्ती हैं दिशोम गुरु, अब कैसी है तबीयत…
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत अब स्थिर बताई जा रही है। वे बीते कुछ दिनों से नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। झामुमो के मुख्य प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने जानकारी दी “बुधवार सुबह गुरुजी की तबीयत थोड़ी चिंताजनक थी, लेकिन अब सुधार है। उनकी हालत स्थिर है। पूरी तरह स्वस्थ होने में समय लगेगा।”

शिबू सोरेन रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली गये थे लेकिन अस्पताल में ही तबीयत बिगड़ गई। CM हेमंत सोरेन मंगलवार को दिल्ली पहुंचे, गुरुजी से मुलाकात की, डॉक्टरों से इलाज और स्वास्थ्य की जानकारी ली।

बच्चों के साथ छोटी बहू और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन पहले से दिल्ली में मौजूद थी। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर शिबू सोरेन का कुशलक्षेम जाना। इधर सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि वह भी दिल्ली रवाना हो रहे हैं।
