इंडो डेनिस टूल्स के समीप मारपीट एवं चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

आदित्यपुर : बीते 27 जून को आदित्यपुर थाना क्षेत्र के इंडो डेनिस टूल्स के समीप मारपीट एवं चोरी करने के मामले को लेकर संपन कुमार द्वारा मामला दर्ज कराया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार एक विशेष दल का गठित कर आदित्यपुर थाना पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी कर कांड में सम्मिलित दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।गिरफ्तार आरोपी में विद्युत नगर निवासी मुकेश पात्रो एवं शर्मा बस्ती निवासी दीपक मिश्रा शामिल हैं, छापेमारी दल में एस आई राहुल कुमार सिंह एवं पुलिस बल मौजूद रहे।

