Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

CID के शिकंजे में जमशेदपुर का बड़का फ्रॉड, टपा लिया था 3 करोड़

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में CID की साइबर क्राइम थाना टीम ने करोड़ों की साइबर ठगी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश कुमार जायसवाल के रूप में हुई है। यह बड़का फ्रॉड जमशेदपुर का रहने वाला है। उसके पास से बैंक खातों से जुड़े कई दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।CID की DSP नेहा बाला ने रविवार को बताया कि आरोपी ने लगभग 2 करोड़ 98 लाख 66 हजार 750 रुपये की ठगी की है। इस संबंध में 28 जुलाई 2025 को कांड संख्या 88/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पीड़ित ने बताया कि उसे टेलीग्राम ऐप पर एक लिंक के जरिए ग्लोबल इंडिया साइट से जोड़ा गया, जिसमें शिकागो बोर्ड ऑफ ऑप्शंस एक्सचेंज में मेटल ट्रेडिंग के नाम पर उच्च रिटर्न का झांसा दिया गया। इसी बहाने साइबर अपराधियों ने अलग-अलग बैंक खातों में करीब 3 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए।CID ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि जिन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी, उनमें पहले से धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।

DSP नेहा बाला ने बताया कि इस मामले का एक लिंक उत्तर प्रदेश के नोएडा से भी जुड़ा है, जहां सेक्टर-36 थाने में इसी तरह की ठगी की शिकायत दर्ज है। आरोपी के इंडसइंड बैंक खाते में एक ही दिन में 1 करोड़ 15 लाख रुपये जमा होने की जानकारी भी सामने आई है।गृह मंत्रालय के नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल से मिले इनपुट्स के अनुसार, इसी खाते के खिलाफ उत्तर प्रदेश और झारखंड में शिकायतें दर्ज हैं। CID पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि इस अंतरराज्यीय साइबर गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों, बैंक खातों और डिजिटल संपत्तियों का भी पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *