Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

Bihar Board Result 2026 LIVE Update: बिहार बोर्ड रिजल्ट थोड़ी देर में होगा जारी, टॉपर मुजफ्फरपुर से भी

Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड रिजल्ट आज होगा जारी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से नोटिस जारी करके रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की घोषणा की गई है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि शिक्षा मंत्री सुनील कुमार आज यानी कि दिनांक 23-03-2026 को 1:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 का परीक्षाफल जारी किया जाएगा.

BSEB Notice: बिहार बोर्ड ने जारी किया नोटिस

बिहार बोर्ड ने X पर पोस्ट जारी करते हुए कहा कि आज बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. खुद शिक्षा मंत्री सुनील कुमार 1:30 बजे रिजल्ट जारी करेंगे. इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंद्र भी रहेंगे.

किन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट?

बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, बिहार बोर्ड रिजल्ट https://interbiharboard.com अथवा https://www.bsebexam.com पर उपलब्ध रहेगा. कैंडिडेट्स यहां से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Bihar Board Result 2026: कैसे चेक करें बिहार बोर्ड का रिजल्ट?

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर दिख रहे “Result” या “Intermediate Result” लिंक पर क्लिक करें
  • अब Bihar Board 12th Result 2026 के लिंक को ओपन करें
  • अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरें
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा

पिछले साल का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में भी पिछले साल लड़कियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जहां तीनों स्ट्रीम में टॉपर्स में लड़कियां थीं. आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी (वैशाली) और शाकिब शाह (बक्सर) ने 473 अंक यानी 94.6% के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया था, जबकि साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल और कॉमर्स स्ट्रीम में रोशनी कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया था.

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं के लिए टॉपर्स का वेरिफिकेशन हो चुका है. इसमें एक छात्र मुजफ्फरपुर जिले से भी हो सकता है. हालांकि, BSEB ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *