Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदजी नसरवानजी टाटा की जयंती : टाटा स्टील परिसर में टाटा संस के वाइस प्रेसिडेंट समेत सभी वरीय अधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर की श्रद्धा सुमन अर्पित

जमशेदपुर : लौहनगरी में जमशेदजी नसरवान जी टाटा साहब की जयंती हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जा रहा है. 2 मार्च को देर शाम लाइटिंग का विधिवत उद्घाटन हुआ और आज अहले सुबह से टाटा स्टील कंपनी परिसर में जमशेदजी नसरवानजी टाटा साहब के आदम कद प्रतिमा पर टाटा संस के वाइस प्रेसिडेंट लौवल एन टाटा ने पुष्प माला चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित की

वहीं इस मौके पर टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्रन, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी सहित रुचि नरेंद्र, डेज़ी ईरानी एवं यूनियन के नेताओं ने टाटा साहब की प्रतिमा पर पुष्प और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.
इस अवसर पर पोस्टल पार्क में भी जेएन टाटा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. जुस्को के एमडी ऋतुराज सिन्हा, जुस्को के कैप्टन धनंजय मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने जेएन टाटा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहीं शहर की सामाजिक संस्था ने टाटा साहब को झांकी निकाल कर श्रद्धांजलि दी.
आम जनता को संबोधित करते हुए नोएल टाटा ने टाटा कंपनी की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि अपना जमशेदपुर पूरे विश्व में नाम कर चुका है. साथ ही स्वच्छ भारत मिशन हो या स्टील की दुनिया सभी उपलब्धियां और नई सौगात भी जमशेदपुर को मिलेगी इसकी भी घोषणा की

 

Jamshedpur: The birth anniversary of Jamshedji Nasrwanji Tata Saheb is being celebrated with enthusiasm and pomp in Lauhangari. The lighting was formally inaugurated late evening on March 2 and from early morning today, Louval N. Tata, Vice President of Tata Sons, offered floral tributes at the life-size statue of Jamsetji Nasrwanji Tata in the Tata Steel Company premises.
At the same time, Tata Steel CEO TV Narendran, Tata Steel Vice President Chanakya Chowdhary along with Ruchi Narendra, Daisy Irani and union leaders bowed down to the statue of Tata Saheb by offering flowers and wreaths.
On this occasion, homage was paid to JN Tata Saheb at Postal Park as well. Jusco’s MD Rituraj Sinha, Jusco’s Captain Dhananjay Mishra and other officials paid tribute to JN Tata by offering flowers on his statue. At the same time, the social organization of the city paid tribute to Tata Saheb by taking out a tableau.
Addressing the general public, Noel Tata counted the achievements of the Tata company and said that Jamshedpur has made its name in the whole world. Also announced that Jamshedpur will get all the achievements and new gifts, be it the Swachh Bharat mission or the world of steel.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *