Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राहुल गांधी का PM मोदी पर वार: NEET पेपर लीक पर उठाए सवाल

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट (NEET) परीक्षा में धांधली और युवाओं के विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने विद्यार्थियों के आंदोलन को दबाने के लिए हर मुमकिन प्रयास किए, परंतु वह परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने और लीक को रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि छात्रों के प्रदर्शन को रोकने के लिए प्रशासन ने मेट्रो सेवाएं ठप कर दीं, रास्तों पर बैरिकेडिंग लगा दी, बाजार बंद करवा दिए, इंटरनेट सेवाएं रोक दीं और यहाँ तक कि खान-पान की आपूर्ति भी ठप कर दी। उन्होंने कटाक्ष किया कि सरकार युवाओं की जायज मांगों को दबाने के लिए तो हर सख्त कदम उठा सकती है, लेकिन धांधली और पेपर लीक पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम है।

घायल छात्र का वीडियो भी किया साझा

कांग्रेस नेता ने अपने एक अन्य संदेश के साथ दिल्ली में हुए छात्र आंदोलन का एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि साहिल नाम का एक छात्र हाथ में तिरंगा थामे अपनी कड़ी मेहनत के न्यायसंगत परिणाम की मांग कर रहा था। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल प्रयोग में वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा समय में अपने अधिकारों की आवाज उठाने वाले विद्यार्थियों को न्याय मिलने के बजाय पुलिसिया कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।

20 जुलाई के प्रदर्शन में हुई थी झड़प

उल्लेखनीय है कि 20 जुलाई को संसद की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हो गई थी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस दौरान हिंसक स्थिति बनने पर बल प्रयोग करना पड़ा, जिसमें कई आला अधिकारियों और महिलाकर्मियों सहित 118 से अधिक पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। दूसरी ओर, आंदोलनकारी छात्रों का दावा है कि पुलिसिया कार्रवाई में करीब 60 छात्र घायल हुए थे।

पेपर लीक कानून में संशोधन की तैयारी

दूसरी तरफ, प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल और गड़बड़ी पर लगाम कसने के लिए केंद्र सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। केंद्रीय कैबिनेट ने लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 में संशोधनों को स्वीकृति दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कानून को और कड़ा बनाने से जुड़ा विधेयक संसद में प्रस्तुत किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यह स्पष्ट संदेश दिया है कि परीक्षाओं में अनियमिताएं बरतने वालों के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *