Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कांके प्रखंड के पिठोरिया पंचायत की मुखिया श्रीमती मुन्नी देवी को किया सम्मानित

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रांची
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक- 04 मार्च 2023
===========================

*माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कांके प्रखंड के पिठोरिया पंचायत की मुखिया श्रीमती मुन्नी देवी को किया सम्मानित*

*अपने पंचायत में पेयजल एवं स्वच्छ्ता के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए सम्मानित*

*दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया सम्मानित*

रांची/ दिल्लीः आज दिनांक 04.03.2023 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा राँची जिला के कांके प्रखंड के पिठोरिया पंचायत की माननीय मुखिया श्रीमती मुन्नी देवी को अपने पंचायत में पेयजल एवं स्वच्छ्ता के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए सम्मनित किया गया। ये पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है। विशेष कर पिठोरिया पंचायत के ग्रामीण इस सम्मान को पा कर अत्यंत प्रसन्न हैं।

बता दें कि स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के लिए स्वच्छता, तरल कचरा प्रबंधन, ओडीएफ प्लस ग्राम, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण (कैच द रैन) श्रेणियों में कार्य करने वाली महिला प्रतिनिधि स्वच्छ ग्राही नेचुरल लीडर को सम्मानित करने हेतु 15 फरवरी तक ऑनलाइन नॉमिनेशन किया गया था। उक्त संदर्भ में राँची जिला से माननीय मुखिया श्रीमती मुन्नी देवी नामित हुई थी।

#TeamPrdRanchi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *