Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड के मौसम का मिजाज 6 मार्च से बदल जाएगा। कई जगह आंशिक बादल छाएंगे

*बदला रूख, अब 3 दिन इन जिलों में बारिश संभव*

रांची। झारखंड के मौसम का मिजाज 6 मार्च से बदल जाएगा। कई जगह आंशिक बादल छाएंगे। तीन दिन बारिश होगी। इसका असर कई जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 4 मार्च को जारी बुलेटिन में दी।

अधिकतम तापमान 36 डिग्री
केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा। सबसे अधिक तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर और डालटनगंज में दर्ज किया गया। न्‍यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा केवीके में दर्ज किया गया
तापमान में बदलाव नहीं
केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। केंद्र के अनुसार मार्च को आसमान मुख्‍यत: साफ और मौसम शुष्‍क रहेगा

छाये रहेंगे आंशिक बादल
केंद्र के मुताबिक 6 मार्च को राज्‍य के दक्षिण, पश्चिमी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहेंगे। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़ में देखने को मिलेगा। शेष भागों में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

7 को यहां बारिश
केंद्र के मुताबिक 7 मार्च को राज्‍य के पश्चिमी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

8 को यहां वर्षा
8 मार्च को राज्‍य के पूर्वी, दक्षिण-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, देवघर, बोकारो, रामगढ़, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

9 को मेघ गर्जन संभव
9 मार्च को राज्‍य में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन की आशंका है।

10 को यहां बारिश
10 मार्च को राज्‍य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, देवघर, बोकारो, रामगढ़, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *