न्यू दिल्ली में आयोजित करम मिलन महोत्सव में आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा सरायकेला एवं न्यू दिल्ली के रिपोर्टर कलाकारों ने दी छऊ नृत्य की भव्य प्रस्तुति
सरायकेला, 28 सितंबर, 2026
सोमवार(भाग्य सागर):
न्यू दिल्ली में आयोजित करम मिलन महोत्सव में सरायकेला की संस्था आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा एवं न्यू दिल्ली के रिपोर्टर कलाकारों द्वारा

सरायकेला छऊ नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी गयी।
आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के सह निर्देशक डॉ. रंजीत कुमार आचार्य ने बताया झारखंड सरकार एवं संजय सेठ रक्षा राज्य मंत्री के आमंत्रण पर संस्था के निदेशक पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य के नेतृत्व में सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी गई। उन्होंने बताया देश की राजधानी न्यू दिल्ली में पहली बार भव्य तरीके से झारखंड की संस्कृति विरासत का मंचन हुआ।
सरायकेला छऊ नृत्य प्रस्तुति में राधाकृष्ण, हंस, मयूर इत्यादि नृत्य की प्रस्तुति दी गयी।

कर्मा मिलन महोत्सव कार्यक्रम को झारखंड सरकार व रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
महोत्सव में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भारत सरकार के 30 से अधिक केबिनेट मंत्री व सांसद/विधायक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री,रक्षा मंत्रालय के विभागीय अधिकारी सहित काफी संख्या में दिल्ली व झारखंड के दर्शक उपस्थित थे।

झारखंड के राज्यपाल द्वारा आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया।
दल में पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य सहित
डॉ. रंजीत कुमार आचार्य, सपन कुमार आचार्य, सतीश मोदक, शुभम आचार्य, निकिता कुमारी, योगेश शंकर, गोविन्द महतो एवं सूरज कुमार थे।
