Categories

October 3, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया में तीन बेड वाले डायलिसिस सेंटर का उपायुक्त ने किया शुभारंभ

सरायकेला/गम्हरिया
29 सितम्बर, 2026
मंगलवार(भाग्य सागर)

सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत गम्हरिया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), में The Hans Foundation के सहयोग से स्थापित तीन-बेड वाले डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC), गम्हरिया एवं The Hans Foundation के अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।


उक्त डायलिसिस सेंटर के माध्यम से क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सरायकेला सदर अस्पताल में पूर्व से मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। अब गम्हरिया में भी यह सुविधा उपलब्ध होने से क्षेत्र के जरूरतमंद डायलिसिस मरीजों को अपने निकट निःशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं मरीजों को सुगम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में आगे भी राजनगर, तिरुलडीह समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में डायलिसिस सेंटर प्रारंभ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
डायलिसिस सेंटर के शुभारंभ के उपरांत उपायुक्त द्वारा CHC, गम्हरिया के विभिन्न वार्डों, महिला एवं पुरुष मरीज वार्ड, ओपीडी, ऑपरेशन कक्ष, दवा भंडार कक्ष, प्रयोगशाला सहित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। पूर्व में दिए दिशा-निर्देशों के अनुपालन तथा सुधार की जानकारी ली गई।

उपायुक्त ने मरीजों एवं आमजनों को सुगम, गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का नियमित अनुश्रवण एवं आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
CHC परिसर की टूटी चारदीवारी की शीघ्र मरम्मत कराने, परिसर की में नियमित साफ-सफाई तथा मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए सुविधाजनक बैठने की व्यवस्था उपलब्ध कराने एवं मरीजों के साथ सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सरकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचाने के लिए परिसर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर बड़े एवं स्पष्ट अक्षरों में आवश्यक सूचना प्रदर्शित करने, उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने को कहा गया, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *