बंग उत्सव” के बहाने 19 मार्च को गोपाल मैदान में करेंगे अपनी शक्ति प्रदर्शन
जमशेदपुर :उपेक्षित बंग्ला एवं उपेक्षित बंगाली अब जाग चुकी है – “बंग उत्सव” के बहाने 19 मार्च को गोपाल मैदान में करेंगे अपनी शक्ति प्रदर्शन – गाँव से शहर हो रही है एक स्वर में आवाज – ” मातृ भाषार जय होक “।
ज्ञात रहे आगामी 19 मार्च रविबार को बिस्टुपुर गोपाल मैदान में कोल्हान स्तरीय “बंग उत्सव” का आयोजन किया गया है। जिसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसँवा जिले के सभी बंग भाषी यानी की बंग्ला भाषी बंधुओं को हर स्तर पर आमंत्रण दी जा रही है। अपनी भाषा संस्कृति को मिटते देख अब बंगाली आन्दोलन अख्तियार करने की मूड में है। उक्त आन्दोलन का आगाज उत्सव के माध्यम से कि जानि है जिसके कारण गाँव से शहर सभी वर्ग के बंग्ला भाषी इसे अपनी अस्तित्व की लड़ाई समझ कर अपने अपने स्तर से अपने अपने क्षेत्र में कार्यक्रम की सफलता हेतु प्रचार प्रसार में लग चुके हैं। पोटका के पूर्व जिलापार्षद सह युवा साहित्यिक करुणा मय मंडल सभी बंग्ला भाषी जनों से अनुरोध करते हुये बोले – ये किसी एक की लड़ाई नहीं है मातृ भाषा की इस लड़ाई में हमें बंग उत्सव के माध्यम से अपनी व्यापक शक्ति प्रदर्शन करनी है। इसमें सिर्फ शहर ही नहीं गाँव के उन सभी जाति वर्ग के लोगों को भी अपनी योगदान सुनिश्चित करनी है जिनके मातृ भाषा बंग्ला है। तभी हम अपनी भाषा की लड़ाई को आगे बढ़ा पायेंगे – अपनी मातृ भाषा को मिटने से बंचा पायेंगे एवं सम्मान दिला पायेंगे। श्री मंडल आह्वान करते हुये बोले आइये 19 मार्च को हम बंगाली अपनी व्यपक उपस्थिति के माध्यम से अपनी संख्या एवं शक्ति प्रदर्शन करें – अनुष्ठान को सफल बनायें।

