Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कदमा बाज़ार में बुधवार की शाम को भगवती जागरण का अनुष्ठान संपन्न

जमशेदपुर कदमा बाज़ार में बुधवार की शाम को भगवती जागरण का अनुष्ठान संपन्न हुआ. इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालू उपस्थित हुए और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया. कदम बॉयज क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के बारे में आयोजकों ने कहा, कि समाज में सुख-शान्ति एवं समृद्धि के लिए इस प्रकार का आयोजन प्रति वर्ष किया जाता रहा है.

लोग आते हैं और इस जागरण में शामिल होते हैं. अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए माता की आराधना करते हैं. जिस प्रकार से ख़ासकर नई पीढ़ी का रुझान इस प्रकार के कार्यक्रमों से घटने लगा है, जो समाज के कल्याण के दृष्टिकोण से अच्छा संकेत नहीं है.
कदमा निवासी टाटा मोटर्स कर्मी सुब्रतो चक्रवर्ती कहते हैं, कि कदमा में यह परंपरा वर्षों जारी है. अच्छा लगता है ऐसे अनुष्ठानों में शामिल होना. मन से बुरे विचारों को निकालकर प्रेम तथा भाईचारे की भावना जागृत होती है. उन्होंने आशा व्यक्त की, कि आने वाले समय में देश के अन्दर धार्मिक सहिष्णुता का वातावरण अवश्य ही बनेगा. उन्होंने आयोजकों को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *