जमशेदपुर: शास्त्रीनगर में स्थिति सामान्य, अगले आदेश तक धारा 144 लागू रहेगी, इंटरनेट सेवा की गई बहाल- विशेष जानकारी के लिए पढ़िए
शास्त्रीनगर में स्थिति सामान्य, अगले आदेश तक धारा 144 लागू रहेगी, इंटरनेट सेवा की गई बहाल।
सोशल मीडिया पर रखी जा रही पैनी नजर, मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में स्पेशल टीम कर रही सोशल मीडिया की निगरानी। पिछले दो दिनों में फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या संवेदनशील वीडियो/समाचार फॉरवर्ड करने वालों को चिन्हित कर की जाएगी कठोर कानूनी कार्रवाई

उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार शास्त्रीनगर में कर रहे कैम्प, शास्त्रीनगर ब्लॉक नम्बर 2 एवं 3 के बीच सड़क किनारे से हटाया जा रहा अतिक्रमण

जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई। शास्त्रीनगर ब्लॉक नम्बर 2 एवं 3 के बीच सड़क किनारे से युद्धस्तर पर हटाया जा रहा अतिक्रमण।
सिटी एसपी श्री के. विजय शंकर, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, एएसपी सिटी श्री सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च, शांति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर प्रशासन तत्पर
Ji
