Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बैंक खुलते ही अपराधियों ने बोला धावा,सोना और नगदी सहित करीब 19 लाख लूटकर फरार

जमुई।बिहार में जमुई जिले में बैंक लूट की बड़ी घटना को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े अंजाम दिया है। जिले के चकाई बाजार स्थित एसबीआई शाखा से हथियारबंद अपराधियों ने 15 लाख का गोल्ड सहित 19 लाख लूट लिए।

बताया जाता है कि मंगलवार को बैंक खुलने के कुछ देर बाद ही दो बाइक पर सवार पांच की संख्या में आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।अपराधियों ने पहले चौकीदार और फिर कैशियर को हथियार के बल पर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद अपराधियों ने लॉकर खुलवाया और उसमें रखे 15 लाख का गोल्ड सहित 19 लाख लूट लिए।

घटना को अंजाम देने बाद सभी बाइक से गिरिडीह रोड की तरफ भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर चकाई थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंच जांच में जुटे हैं।हलांकि अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिला है कितना का सोना और कितना नगदी की लूट हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *