अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को किया जब्त : तिरुलडीह पुलिस
चांडिल :- तिरुलडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी के सपादा घाट से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर आने की पुलिस को सूचना मिली। सुचना मिलने पर तिरुलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने रात करीब साढ़े दस बजे छापेमारी कर बकारकुड़ी से नीमडीह जाने वाली सड़क पर एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस को देख रात के अंधेरे में ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा। पुलिस गाड़ी की इंजन नंबर और चेचिस नंबर के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Chandil :- Police received information about illegal sand laden tractor coming from Sapada Ghat of Swarnrekha river of Tiruldih police station area. On receiving the information, the team formed under the leadership of Tiruldih police station in-charge Ritesh Kumar raided at around 10.30 pm and seized an illegal sand laden tractor on the road from Bakarkudi to Neemdih. Seeing the police, the tractor driver managed to escape in the dark of night. Police is taking further action on the basis of engine number and chassis number of the vehicle.
