उत्कल सम्मेलनी उड़िया शिक्षक संघ द्वारा मनाई गई उड़िया गौरव मधुसूदन दास की 175वीं जयंती।
सरायकेला। उत्कल सम्मेलनी उड़िया शिक्षक संघ द्वारा शनिवार को नगर क्षेत्र के देहरीडीह विद्यालय में उड़िया गौरव मधुसूदन दास की 175वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर उड़िया शिक्षकों के बीच उड़ीसा से प्रदत उड़िया भाषा के पाठ्यपुस्तक का वितरण भी किया गया। मौके पर उत्कल सम्मेलनी प्रखंड कमेटी के सभापति सुदीप पटनायक, उपसभापति चिरंजीवी महापात्र, उप संपादक बद्री नारायण दारोगा, समाजसेवी दुखु साहू, परशुराम कवि एवं जिला परीदर्शक सुशील कुमार षडंगी ने मधुसूदन दास के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर कार्यक्रम का शुरुआत की। इस अवसर पर सभापति सुदीप पटनायक ने कहा कि उड़िया भाषा संरक्षण को लेकर उत्कल सम्मेलनी के उड़िया शिक्षक बेहतर कार्य कर रहे हैं। झारखंड सरकार ओड़िया शिक्षकों को अपने स्तर से मानदेय की व्यवस्था करे तो शिक्षकों को पढ़ाई के प्रति और अधिक मन लगेगा। उन्होंने कहा कि कई बार इस संबंध में राज्य सरकार को अवगत कराया गया है। परंतु सरकार द्वारा सकारात्मक पहल नहीं किया गया है। उपसभापति चिरंजीवी महापात्र ने कहा कि भाषा संरक्षण की दिशा में ओड़िया शिक्षकों का कार्य सराहनीय है, इसमें और निखार लाया जा सकता है। जिला परीदर्शक सुशील सारंगी ने कहा कि उत्कल गौरव मधुसूदन दास जी का जन्म 28 अप्रैल 1848 को ओडिशा के कटक जिले के सत्यभामापुर ग्राम में हुआ था। उत्कल गौरव मधुसूदन दास जी के प्रयास से उड़ीसा प्रांत का गठन 1 अप्रैल 1936 को हुआ। उन्होंने कहा कि महापुरुष मधुसूदन दास द्वारा उत्कल सम्मेलनी की स्थापना के उद्देश्य के पूरा सच्ची श्रद्धांजलि दिए। इसके लिए उड़िया भाषा साहित्य को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता दें। तभी हम समाजों को विकसित कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के उड़िया शिक्षकों को उड़ीसा सरकार से प्राप्त उड़िया पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में तपती कर, शक्ति कुमार पति, घासीराम महतो, संध्यारानी कर, गीतांजलि महंती, मिनोती दास, झुना कर, रीता रानी नंद, रश्मिता दाश, नूपुर आचार्य एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Seraikela. The 175th birth anniversary of Oriya Gaurav Madhusudan Das was celebrated by the Utkal Sammelani Oriya Teachers Association at Dehridih Vidyalaya in the city area on Saturday. On this occasion, Odia language text book provided by Odisha was also distributed among Odia teachers. On the occasion, Chairman of Utkal Sammelani Block Committee Sudeep Patnaik, Deputy Chairman Chiranjeevi Mahapatra, Deputy Editor Badri Narayan Daroga, social worker Dukhu Sahu, Parshuram Kavi and District Visitor Sushil Kumar Shadangi started the program by offering flowers on the picture of Madhusudan Das. On this occasion, Chairman Sudip Patnaik said that Odia teachers of Utkal Sammelani are doing better work for the preservation of Odia language. If the Jharkhand government arranges honorarium for Odia teachers at its own level, then the teachers will feel more inclined towards studies. He said that the state government has been informed several times in this regard. But no positive initiative has been taken by the government. Deputy Chairman Chiranjeevi Mohapatra said that the work of Odia teachers in the direction of language conservation is commendable, it can be improved further. District Inspector Sushil Sarangi said that Utkal Gaurav Madhusudan Das was born on 28 April 1848 in Satyabhamapur village of Cuttack district of Odisha. With the efforts of Utkal Gaurav Madhusudan Das, Orissa province was formed on 1 April 1936. He said that the great man Madhusudan Das paid true tribute to the purpose of establishing the Utkal Sammelani. For this, give your participation in making Odia language literature accessible to the masses. Only then can we develop societies. During this program, Oriya text books received from Odisha government were distributed to Oriya teachers of different schools. Tapati Kar, Shakti Kumar Pati, Ghasiram Mahto, Sandhya Rani Kar, Gitanjali Mahanti, Minoti Das, Jhuna Kar, Rita Rani Nand, Rashmita Dash, Nupur Acharya and other teachers were present in the programme.
