एनएमएल केरल पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर में मजदूर दिवस के अवसर पर स्कूल में कार्यरत मेहनती कामगारों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया
एनएमएल केरल पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर में मजदूर दिवस के अवसर पर स्कूल में कार्यरत मेहनती कामगारों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया क्योंकि वे ही स्कूल के वातावरण को स्वच्छ रखने और इसकी सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। उत्सव की शुरुआत विद्यालय के उत्साही छात्रों द्वारा एक सुंदर गीत और नृत्य के साथ हुई । छात्रों ने कृतज्ञता से भरे भाषण के माध्यम से सभी को धन्यवाद दिया।
Advertisement-

स्कूल की प्रिंसिपल सुश्री गुरमीत कौर ने उनके अनुकरणीय कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की और सभी कामगारों को नकद इनाम सहित एक एक उपहार प्रदान किये। विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल मिस रजनी शर्मा द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ समारोह का समापन हुआ।
