Categories

September 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मानक लेखन प्रतियोगिता में विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

 

ईचागढ़ – सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के अनुग्रह नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय पिलीद में भारतीय मानक ब्यूरो जमशेदपुर शाखा द्वारा मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं को बस्तुओं की गुणवत्ता को पहचानने के लिए किस मानकों का जरूरत होनी चाहिए, विषय पर प्रेसर कुकर पर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम विजेता विकास दास व मुकेश महतो को प्रथम पुरस्कार एक हजार रूपए, बासंती महतो व ममता महतो को द्वितीय पुरस्कार सात सौ रूपए, प्रधान महतो व नरेश सिंह मुण्डा को त्रितीय पुरस्कार पांच सौ रुपए एवं हेमा लोहरा व कविता महतो को चतुर्थ पुरस्कार ढाई सौ रुपए देकर पुरस्कृत किया गया। एस आई बी सौरभ राय ने बच्चों को पुरस्कृत किया। सौरभ राय ने कहा कि किसी भी वस्तु की उसका गुणवत्ता को पहचान करने के लिए कुछ मानकों को पहचान करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग वस्तुओं को पहचानने के लिए उस विषय पर बच्चों को जानकारी दिया जा रहा है। मौके पर प्रशांत धाड़ा,गुरूचरण कुमार,फनीन्द्र महतो, अतोला अंसारी,गुरूचरण सिंह सरदार, मनीष झां, अंशु कुमार आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Ichagarh – A standard writing competition was organized by Bureau of Indian Standards Jamshedpur branch in Anugrah Narayan Plus Two High School Pilid of Ichagarh block area of ​​Seraikela Kharsawan district. A writing competition on pressure cooker was organized for the students of the school on the topic which standards should be required to judge the quality of the items. Vikas Das and Mukesh Mahto got the first prize of one thousand rupees, Basanti Mahato and Mamta Mahto got the second prize of Rs. Was rewarded with Rs. SIB Saurabh Rai rewarded the children. Saurabh Rai said that there is a need to identify some parameters to identify the quality of any item. He said that information is being given to children on that subject to identify different objects. Prashant Dhada, Gurucharan Kumar, Phanindra Mahto, Atola Ansari, Gurucharan Singh Sardar, Manish Jhan, Anshu Kumar etc teachers were present on the occasion.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *