Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झिलिंगगोड़ा डैम में नहाने के दौरान युवक डूबे

सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया थाना क्षेत्र के झिलिंगगोड़ा डैम में डूबने से जमशेदपुर के दो स्कूली बच्चों की मौत हो गयी. इस घटना में चार
बच्चे बाल बाल बच गये. दोनों बच्चे जमशेदपुर के साकची स्थित मोतीलाल नेहरु पब्लिक स्कूल
(एमएनपीएस) के थे.

 

इस घटना में चार बच्चे बच गये. बताया जाता है कि जमशेदपुर के रहने वाले एक ही स्कूल के सारे बच्चे नहाने के लिए झिलिंगगोड़ा डैम चले गये थे. वे लोग वहां नहा रहे थे चार बच्चे बाहर बैठे थे जबकि जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड न्यू सुभाष कॉलोनी निवासी
सृजन कुमार और टेल्को के लक्ष्मीनगर निवासी सोहित सिंह डैम में नहाने के लिए उतर गये.
बताया जाता है कि नहाने के दौरान ही वे लोग गहरे पानी में चले गये. इसके बाद उनको बचाने की कोशिश साथियों ने की, लेकिन वे लोग डूब गये. काफी देर के बाद गोताखोरों और स्थानीय
लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया.

Advertisement-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *