श्री शनिदेव भक्त मंडली का 27 वां रक्तदान शिविर आज
सरायकेला: श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) अपना 27 वां रक्तदान शिविर रविवार 28 मई को जमशेदपुर ब्लड सेंटर (धातकीडीह) में करने जा रही है उक्त रक्तदान शिविर में मंडली द्वारा 500+ यूनिट लक्ष्य के साथ उपस्थित होगी। यह रक्तदान शिविर मंडली अभिभावक स्वर्गीय नारायण चन्द्र दास को श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित होगी। शिविर का संचालन मंडली कार्यकारिणी सदस्य तपन कुमार पात्रा करेंगे ।उनके दिशा निर्देश में मंडली 500+ लक्ष्य को पूरा करेगी ।शिविर सुबह 8 बजे से सायं 6 बजे तक चलेगी।
Seraikela: Shri Shanidev Bhakta Mandali (Trust) is going to organize its 27th blood donation camp on Sunday, May 28 at Jamshedpur Blood Center (Dhatkidih), with a target of 500 units. This blood donation camp will be dedicated as a tribute to the congregation’s guardian late Narayan Chandra Das. The camp will be conducted by Mandali executive member Tapan Kumar Patra. Under his guidance, the Mandali will complete the target of 500. The camp will run from 8 am to 6 pm.
