Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी कांड्रा बाजार में दुर्गा मन्दिर निर्माण कार्य जोरों पर,अध्यक्ष चंदन देव ने कि सहयोग की अपील

कांड्रा। कांड्रा बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंदिर का निर्माण जोर-शोर से किया जा रहा है। आस्था का प्रतीक माने जाने वाली दुर्गा पूजा मंदिर का भव्य निर्माण किया जा रहा है। सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष चंदन देव् ने कहा कि मंदिर काफी पुराना होने के कारण जर्जर अवस्था में थी।

इसको देखते हुए सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी और स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व में ही निर्णय लिया गया था कि मंदिर का निर्माण किया जायेगा। लेकिन वैश्विक महामारी का प्रकोप भयावह होने के कारण 2 सालों के लिए मंदिर के निर्माण कार्य को नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 बीमारी कम होने के बाद पूजा कमेटी द्वारा मंदिर निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है। बता दें कि हर वर्ष कांड्रा बाज़ार स्थित दूर्गा मंदिर में पूजा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है और हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा की दर्शन करने आते हैं। हर वर्ष मंदिर को इतने आकर्षक तरीके से सजाया जाता है कि लोग एकटक मन्दिर को देखते रह जाते हैं . कमेटी के अध्यक्ष चंदन देव् ने यह जानकारी दी कि इस वर्ष मंदिर के निर्माण के पश्चात दुर्गा पूजा में मंदिर को और भी अधिक भव्य तरीके से सजाया जाएगा और धूम धाम से मां की पूजा की जाएगी।
सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष चंदन देव ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि मंदिर निर्माण में भारी मात्रा में सहयोग करें। मंदिर निर्माण कार्य में कमिटी के अध्यक्ष चंदन देव, संजय मोहंती, संजय हलदर, करमू मंडल, रौनक गुप्ता, इत्यादि का सहयोग काफी रहा।

 

Kandra. The construction of the public Durga Puja temple at Kandra Bazar is going on in full swing. A grand construction of the Durga Puja temple, which is considered a symbol of faith, is being done. Chandan Dev, president of the Sarvajanik Durga Puja Committee, said that the temple was in a dilapidated condition due to its age.

In view of this, it was decided in the past by the public Durga Puja Committee and the local people that the temple would be constructed. But due to the horrific outbreak of the global pandemic, the construction work of the temple was not done for 2 years. He said that after the reduction of Kovid-19 disease, the construction of the temple has been started by the Puja Committee. Let us tell you that every year the puja is celebrated with great pomp in the Durga temple located in Kandra Bazar and thousands of devotees come to visit Maa Durga. Every year the temple is decorated in such an attractive way that people keep staring at the temple. The chairman of the committee, Chandan Dev, informed that after the construction of the temple this year, the temple will be decorated in a more grand manner during Durga Puja and the mother will be worshiped with pomp.
Chandan Dev, President of the Public Durga Puja Committee urged all the devotees to cooperate in a big way in the construction of the temple. The cooperation of committee chairman Chandan Dev, Sanjay Mohanty, Sanjay Haldar, Karamu Mandal, Raunak Gupta, etc. was considerable in the construction work of the temple.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *