दिल्ली में आयोजित समारोह में कोयला मंत्री से सम्मान ग्रहण करते बीसीसीएल सीएमडी
धनबाद : कोयला मंत्रालय व कोल इंडिया की ओर से नई दिल्ली के एक होटल में आयोजित समारोह में कोयला मंत्री ने वर्ष 2022-23 में सुरक्षा, उत्पादन एवं उत्पादकता, संधारणीयता (सस्टेनेबिलिटी), गुणवत्ता एवं ईआरपी कार्यान्वयन पांच क्षेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कंपनियों के सीएमडी को पुरस्कार प्रदान किया. इसके साथ ही वृहद, बड़े, मध्यम और छोटे क्षेत्रों की श्रेणी में वर्ष भर बेहतर प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय महाप्रबंधकों को भी पुरस्कृत किया गया. बीसीसीएल को उत्पादन एवं उत्पादकता की श्रेणी में कंपनी स्तर पर तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ. कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी के हाथों से कोयला सचिव अमृत लाल मीणा, अध्यक्ष कोल इंडिया प्रमोद अग्रवाल एवं कोयला मंत्रालय के अवर सचिव एम नागराजू की उपस्थिति में यह पुरस्कार बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता और निदेशक तकनीकी (संचालन) संजय कुमार सिंह ने प्राप्त किया.इसके साथ ही मध्यम श्रेणी के क्षेत्रों श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बीसीसीएल के लोदना, बस्ताकोला, कुसुंडा और बलॉक-II क्षेत्रों के महाप्रबंधकों को भी कोयला मंत्री द्वारा ट्राफी और प्रमाण-पत्र के साथ सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार लोदना क्षेत्र से बीके सिन्हा, बस्ताकोला से निर्झर चक्रवर्ती, कुसुंडा से श्री वीके गोयल और ब्लॉक-II से श्री चितरंजन कुमार ने प्राप्त किया.

Dhanbad: In a function organized by the Ministry of Coal and Coal India at a hotel in New Delhi, the Coal Minister felicitated the companies doing excellent work in the five categories of safety, production and productivity, sustainability, quality and ERP implementation in the year 2022-23. Awarded to the CMD of Along with this, regional general managers who performed better throughout the year in the category of large, large, medium and small areas were also rewarded. BCCL received the third prize at the company level in the category of production and productivity. The award was received by BCCL CMD Samiran Dutta and Director Technical (Operations) Sanjay Kumar Singh from the hands of Coal Minister Pralhad Joshi in the presence of Coal Secretary Amrit Lal Meena, Coal India Chairman Pramod Agarwal and M Nagaraju, Under Secretary, Ministry of Coal. Along with this, the General Managers of Lodna, Bastakola, Kusunda and Block-II areas of BCCL, who were the best performers in the medium category areas, were also honored with trophies and certificates by the Coal Minister. The award was received by BK Sinha from Lodna area, Nirjhar Chakraborty from Bastakola, Mr. VK Goyal from Kusunda and Mr. Chittaranjan Kumar from Block-II.
