ग्राम प्रधान को हटाने को लेकर ग्रामीण दिए आवेदन पर कार्यालय से गांव आया जांच
अत्याचारी ग्राम प्रधान से कब मिलेगा छुटकारा, नहीं तो प्रखंड मुख्यालय में करेंगे धरना प्रदर्शन : पवित्र महतो।
चांडिल : सराइकेला खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लाकड़ी पंचायत के बांदू गांव के ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी समेत अपर उपायुक्त के कार्यालय में ग्रामीणों ने जाकर ग्राम प्रधान के बड़ते अत्याचार के खिलाप आवाज उठाते हुए ग्राम प्रधान पद से सेवा मुक्त करने को लेकर विगत दो महीने पहले आवेदन दिया था। जिसे लेकर शुक्रवार को बांदू गांव में जांच करने को लेकर प्रखंड कार्यालय निमडीह से जांच दल पहुंचे । कार्यालय से जांच दलों को आते देख ग्रामीणों का जमावड़ा बड़ते गया, ग्रामीण सुभाष महतो ने बताया जब ग्रामीणों के बीच सरकार के जनकल्याणकारी योजना पहुंचते हे तो प्रधान अपने पावर का गलत इस्तेमाल करके ग्रामीणों तक पहुंचने नहीं देते। साथ ही ग्रामीण आनंद महतो ने बताया ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे किसी भी तरीके कार्यों के ऊपर हस्तक्षेप करके प्रशासन का भय दिखाकर पैसे ऐंठने का काम करते जिसे लेकर कई वार उन्हें ऐसा करने से मना भी किया गया था। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि रंजित माझी,ग्रामीण सुभाष महतो,आनंद महतो,बबलू महतो,बंशीधर महतो,दीपक मुदी,नंद मुदि,पवित्र महतो,कार्तिक महतो, चैतन महतो, अधर महतो, गुंथु महतो,रंजित महतो, बोंडा मुदी,कैलाश महतो,पवन महतो,जगदीश महतो,निबरन गोप, उमापद महतो,श्रीकांत गोप, बोलाय गोप,अजय मुदी,बासुदेव मुदी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
