Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, कैंसर से बचाने में मददगार, पर कीमत इतनी कि खरीदने से पहले 2 बार सोचें बड़े-बड़े अमीर

नयी दिल्ली :* क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे महंगी सब्जी के दाम के आगे ये सब कुछ नहीं है. यह सब्जी मुख्यत: यूरोपीय देशों में उगाई जाती है लेकिन अब भारत में भी इसकी खेती हो रही है.

*इसका नाम है हॉप शूट्स *
इस सब्जी की 1 किलो की कीमत में आप आराम से एक बाइक खरीद सकते हैं. यह अपने औषधिय गुणों के लिए जानी जाती है और इसे उगाने में भी बहुत समय लगता है. यही कारण है कि यह इतनी महंगी होती है.
हॉप शूट्स की कीमत 85,000 रुपये प्रति किलोग्राम है. इतने में आप 1.5 तोला सोना या फिर एक बाइक बड़ी आराम से खरीद सकते हैं. 85,000 रुपये अगर किसी का वेतन हो तो उसे अच्छी सैलरी माना जाता है. आप इसके दाम से अंदाजा लगा सकते हैं कि इसे खरीदने से पहले कोई करोड़पति भी 2 बार सोचता ही होगा.
इस सब्जी को हिमाचल और महाराष्ट्र में कुछ जगह उगाया जा रहा है. इसे उगाने की पद्धति जटिल है और इसकी खेती में सालों का टाइम लगता है. साथ ही इसमें शारीरिक श्रम भी बहुत है. इसलिए सब इसकी खेती भी नहीं करना चाहते हैं.
यूरोप और अमेरिका में पहले इसे खरपतवार समझा जाता था लेकिन वैज्ञानिकों ने बताया कि यह हेम्प परिवार के कैनाबेसी पौधे की प्रजाति है. इसका इस्तेमाल सब्जी के रूप में हो सकता है. इसका पौधा 6 मीटर तक लंबा हो सकता है और 20 साल तक जीवित रह सकता है. इसे उगाने में सबसे बड़ी परेशानी यह है कि यह स 3 साल बाद ही काटने लायक होता है. इस पौधे को उगने के लिए हर दिन 6-8 घंटे सूरज की रोशनी की जरूरत होती थी.
इसके फायदों की बात करें तो यह कैंसर सेल से लड़ने में मदद करती है. इसके अलावा टेंशन, तनाव और घबराहट को कम करने में भी यह बहुत सहायता करती है. इससे मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ती है. यह कार्बन उत्सर्जन घटाने में भी सहायक होती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *