Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अंगीभूत एवं डिग्री संबद्ध महाविद्यालयों में जारी रहेगी इंटर की पढ़ाई : हेमंत सोरेन

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राज्य के अंगीभूत एवं डिग्री संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2023- 25 में इंटरमीडिएट की पढ़ाई जारी रखने का निर्णय लिया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव की अध्यक्षता में झारखंड अधिविध परिषद के अध्यक्ष और सचिव की हुई बैठक में निर्देश दिया गया कि यदि किसी जिला या क्षेत्र में माध्यमिक परीक्षा -2023 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को इंटरमीडिएट कक्षा में नामांकन लेने में कठिनाई हो तो पूर्व के वर्षों की भांति अंगीभूत एवं डिग्री संबद्ध महाविद्यालय में इंटरमीडिएट कक्षा में नामांकन ले सकते हैं ।

माध्यमिक परीक्षा -2023 में चार लाख से ज्यादा विद्यार्थी रहे हैं सफल

इस वर्ष जैक की मैट्रिक परीक्षा में चार लाख से ज्यादा परीक्षार्थी सफल रहे हैं । इन विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट में नामांकन लेने में समस्या आ रही है। इसी वजह से स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए अंगीभूत एवं डिग्री संबद्ध महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट में विद्यार्थियों का नामांकन और पढ़ाई जारी रखने का फैसला किया है।

क्या है मामला

राज्य में अंगीभूत एवं संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट शिक्षा को पृथक्क करने की प्रक्रियाधीन है। इसी वजह से इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं उनके अभिभावकों और कतिपय संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के बीच इंटरमीडिएट में नामांकन को लेकर भ्रम की स्थिति है। ऐसे में विद्यार्थियों को नामांकन के सिलसिले में परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे शैक्षणिक सत्र भी प्रभावित हो सकता है । इसी वजह से सरकार ने अंगीभूत महाविद्यालयों एवं संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट में नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Ranchi: On the instructions of Chief Minister Hemant Soren, the Department of School Education and Literacy has decided to continue intermediate studies in the constituent and degree affiliated colleges of the state in the session 2023-25. In the meeting chaired by the Secretary of the Department of School Education and Literacy, the chairman and secretary of the Jharkhand Academic Council, it was instructed that if in any district or region, the students who have passed the secondary examination-2023 have difficulty in taking admission in the intermediate class. As in previous years, one can take admission in intermediate class in constituent and degree affiliated colleges.

More than four lakh students have been successful in Secondary Examination-2023

This year more than four lakh candidates have been successful in JAC’s matriculation examination. These students are facing problems in getting admission in Intermediate. For this reason, the Department of School Education and Literacy, keeping in view the interest of the students, has decided to continue the enrollment and studies of students in intermediate in constituent and degree affiliated colleges.

what is the matter

The state is in the process of separating intermediate education into constituent and affiliated degree colleges. For this reason, there is confusion among the students who have passed the secondary examination this year, their parents and some affiliated degree colleges regarding enrollment in Intermediate. In such a situation, the students are facing difficulties in connection with the enrollment. This may also affect the academic session. For this reason, the government has directed to ensure intermediate enrollment in constituent colleges and affiliated degree colleges.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *