ऑटो क्लस्टर में मना राजद का 27 वां स्थापना दिवस
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 05 जुलाई 2023:– राष्ट्रीय जनता दल का 27 वां स्थापना दिवस आज 5 जुलाई को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया।
राजद कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में झारखंड प्रदेश राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती संध्या प्रधान, पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम मो0 रजीउल्लाह खा, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव, प्रदेश सचिव राजेश यादव, प्रदेश सचिव देव प्रकाश, वयोवृद्ध राजद नेता कामता प्रसाद सिंहा, एसएन यादव, उमाशंकर राम, एसडी प्रसाद, प्रबोध कुमार झा, भादो मुर्मू ने संयुक्त रूप से केक कटिंग किया एवं उपस्थित राजद के कार्यकर्ताओं को 27 वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी l
केक कटिंग के उपरांत सभी राजद कार्यकर्ता राजद एवं लालू प्रसाद यादव की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने एवं विकास की रोशनी को समाज के अंतिम व्यक्ति के चौखट तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि राजद सिर्फ पार्टी नहीं, एक विचारधारा हैl उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में राजद झारखंड में 3 सीटों चतरा, पलामू, कोडरमा पर दावा करेगी। उन्होंने कहा कि राजद कोल्हान के 4 विधानसभा सीटों मझगांव, जगन्नाथपुर, जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिमी पर दावा करेगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 2024 के चुनाव में केंद्र में विपक्षी पार्टियों की सरकार बनेगी। वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय सत्ता में परिवर्तन का आगाज हमेशा बिहार से ही हुआ हैl वक्ताओं ने कहा कि नीतीश लालू के कुशल नेतृत्व में केंद्र में विपक्षी दलों की सरकार बनेगी।
स्थापना दिवस के अवसर पर राजद के 5 वरिष्ठ राजद कार्यकर्ता को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर कार्यक्रम के सभी अतिथियों के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया l
पुरेंद्र नारायण सिंह ने स्थापना दिवस के अवसर पर *भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक राजेश रसिक* के राष्ट्रीय जनता दल पर आधारित गीत ” *लालू चाचा के ललटेन” को लॉन्च* किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, प्रमोद गुप्ता, रामानंद भक्ता, शमशाद अंसारी, राजेश यादव, अश्वनी कुमार सिंह, दिलीप मंडल, संतोष यादव, मिथिलेश झा, ओम प्रकाश, मनोज चौरसिया, मो0 खालिद, शैलेंद्र फौजी, आरके अनिल रामजी शर्मा, कैलाश शाह, अयोध्या गिरी, विमल दास, गोपाल प्रसाद, अबोध यादव, कैप्टन सुखदेव प्रसाद, विवेक राणा, विशाल राणा, सुचिता बारिक, पुष्पा सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Seraikela Kharsawan (Jharkhand) 05 July 2023:- Rashtriya Janata Dal’s 27th Foundation Day was celebrated with great fanfare today on 5 July at Adityapur Auto Cluster Auditorium under the leadership of RJD’s former State General Secretary co-in-charge East Singhbhum Purendra Narayan Singh.
In the presence of RJD workers, State General Secretary of Jharkhand Pradesh RJD Purendra Narayan Singh, National Teacher Award awarded teacher Mrs. Sandhya Pradhan, Former District President East Singhbhum Mohd. Rajiullah Khan, State General Secretary Virendra Yadav, State Secretary Rajesh Yadav, State Secretary Dev Prakash, Veteran RJD leaders Kamta Prasad Sinha, SN Yadav, Umashankar Ram, SD Prasad, Prabodh Kumar Jha, Bhado Murmu jointly cut the cake and wished and congratulated the present RJD workers on 27th Foundation Day.
After cake cutting, all the RJD workers took a pledge to take the policies, principles and programs of RJD and Lalu Prasad Yadav to the masses and to bring the light of development to the doorstep of the last person of the society.
In his address, Purendra Narayan Singh said that RJD is not just a party, it is an ideology. He said that RJD will claim 3 seats Chatra, Palamu, Koderma in Jharkhand in the coming Lok Sabha elections. He said that RJD will stake claim on 4 assembly seats of Kolhan, Mazgaon, Jagannathpur, Jamshedpur East and Jamshedpur West.
Addressing the program, the speakers said that in the 2024 elections, the government of opposition parties will be formed at the center. Speakers said that the beginning of change in central power has always started from Bihar.
On the occasion of foundation day, 5 senior RJD workers of RJD were honored by wearing shawls and giving mementos by all the guests of the program.
Purendra Narayan Singh launched the song “Lalu Chacha Ke Lalten” based on Rashtriya Janata Dal by famous Bhojpuri singer Rajesh Rasik on the occasion of Foundation Day.
Former councilors Siddhnath Singh Yadav, Pramod Gupta, Ramanand Bhakta, Shamshad Ansari, Rajesh Yadav, Ashwani Kumar Singh, Dilip Mandal, Santosh Yadav, Mithilesh Jha, Om Prakash, Manoj Chaurasia, Mohd Khalid, Shailendra Fauji, RK Anil Ramji Sharma, Kailash Shah, Ayodhya Giri, Vimal Das, Gopal Prasad, Abodh Yadav, Captain Sukhdev Prasad, Vivek A large number of workers including Rana, Vishal Rana, Suchita Barik, Pushpa Singh were present.
