Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

प्रेमचंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का आयोजन किया गया

बुधवार को फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं सरायकेला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला के सभागार में एक कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया
बैठक सरायकेला चेंबर के उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई मंच संचालन करते हुए चेंबर के सुमित चौधरी ने सरायकेला जिले की समस्याओं से अवगत कराया।
बैठक में स्वागत भाषण देते हुए चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व महासचिव मनोज कुमार चौधरी ने जिले की राज्य स्तरीय समस्याओं के संबंध में फेडरेशन के अध्यक्ष श्री किशोर मंत्री जी को विस्तृत जानकारी दी उन्होंने कि सरायकेला चेंबर की स्थापना 2018 में हुई थी तब से लेकर आज तक 5 वर्षों का सफर सफलतापूर्वक तय करते हुए व्यापारियों की अधिकतर समस्याएं सरायकेला चेंबर द्वारा सुलझा ली जाती है लेकिन राज्य स्तरीय समस्या का समाधान फेडरेशन द्वारा ही संभव है जिले की समस्याओं में मुख्य बंद पड़े अभिजीत प्लांट जिला मुख्यालय सहित राजनगर खरसावां कुचाई में उद्योगों की स्थापना एवं बिजली एवं स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने के संबंध में अध्यक्ष महोदय से निवेदन किया गया। सरायकेला चेंबर की स्थापना का मूल देश जिले के व्यवसायियों को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना था सरायकेला चेंबर के अथक प्रयासों से आज सरायकेला जिले के व्यवसाई निर्भीक होकर अपना व्यवसाय संचालित कर रहे हैं। बैठक में उपस्थित जिले के व्यापारियों ने विभिन्न व्यापारिक समस्याओं से एफजेसीसीआई के अध्यक्ष को अवगत कराया

बैठक को फेडरेशन के उपाध्यक्ष श्री अमित शर्मा एवं श्री आदित्य मल्होत्रा ने भी संबोधित किया अपने संबोधन के क्रम में उन्होंने सरायकेला चेंबर को आश्वस्त किया कि आज जो समस्याएं सामने आई है इन समस्याओं के प्रति फेडरेशन गंभीर है और पूर्व में भी इस विषय में विभाग के मंत्रियों एवं सचिवों से वार्तालाप होती रही है उन्होंने सरायकेला चेंबर को विश्वास दिलाया कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा
फेडरेशन के संयुक्त सचिव श्री रोहित पोद्दार एवं कार्यकारिणी सदस्य एवं फेडरेशन की प्रवक्ता श्रीमती ज्योति कुमारी ने भी बैठक को संबोधित किया और आश्वासन दिया की जो समस्याएं सामने आई है उनका निवारण व्यवसाई हित में किया जाएगा
अंत में फेडरेशन के अध्यक्ष श्री किशोर मंत्री जी द्वारा संबोधित करते हुए बिंदुवार सभी समस्याओं के संबंध में फेडरेशन द्वारा अभी तक किए गए प्रयास एवं आने वाले दिनों में किए जाने वाले प्रयासों के संबंध में क्रमवार सरायकेला चेंबर के पदाधिकारियों एवं कार्य समिति के सदस्यों को अवगत कराया और यह विश्वास दिलाया जब कभी भी जिले के व्यवसायियों को कठिनाई होगी फेडरेशन हमेशा उनके साथ खड़ा है आज जो समस्याएं सामने आई है इस पर भी जितनी जल्द हो सकेगा विभागीय मंत्रियों एवं सचिवों से रांची में मुलाकात कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन चेंबर के सदस्य आकाश अग्रवाल द्वारा किया गया।
आज की बैठक में चाईबासा चेंबर के राजकुमार अग्रवाल, अरुण चौधरी, अरुण सेकसरिया, जनक राज गोयल, संजय सेकसरिया, सुनील सेकसरिया, जितेंद्र अग्रवाल, रतन चौधरी, अनमोल चौधरी व अनमोल सेक्सरिया इत्यादि मुख्य रूप से मौजूद थे।

On Wednesday, under the joint aegis of Federation of Jharkhand Chamber of Commerce and Industries and Seraikela Chamber of Commerce and Industries, a working committee meeting was organized in the auditorium of the local Marwari Dharamshala.
The meeting was held under the chairmanship of Seraikela Chamber’s Vice President Premchandra Agarwal while operating the forum Sumit Chowdhary of the Chamber apprised about the problems of Seraikela district.
While giving a welcome speech in the meeting, Manoj Kumar Chaudhary, former general secretary of the Chamber of Commerce, gave detailed information to the President of the Federation Mr. Kishor Mantri regarding the state level problems of the district. Successfully completing the journey of 5 years, most of the problems of the traders are solved by the Seraikela Chamber, but the solution of the state level problem is possible only by the Federation. Among the main problems of the district, the closed Abhijeet Plant, along with the district headquarters, establishment of industries in Rajnagar Kharsawan Kuchai and Regarding improving electricity and health facilities, a request was made to the chairman. The origin of the establishment of Seraikela Chamber was to provide a fear-free environment to the businessmen of the district. Due to the tireless efforts of the Seraikela Chamber, today the businessmen of Seraikela district are running their business fearlessly. The traders of the district present in the meeting apprised the President of FJCCI about various business problems.

The meeting was also addressed by the Vice President of the Federation, Mr. Amit Sharma and Mr. Aditya Malhotra. In the course of his address, he assured the Seraikela Chamber that the Federation is serious about the problems that have come to the fore today and in the past also the department has taken action regarding this matter. Talks have been going on with ministers and secretaries, they assured Seraikela Chamber that these problems will be resolved as soon as possible.
Federation’s Joint Secretary Mr. Rohit Poddar and Executive Member and spokesperson of the Federation Mrs. Jyoti Kumari also addressed the meeting and assured that the problems that have come up will be resolved in the interest of the business.
In the end addressing by the President of the Federation Mr. Kishor Mantri And assured that the problems that have come up will be redressed in the business interest.
In the end, while addressing the President of the Federation Mr. Kishor Mantri, the office bearers and working committee members of the Seraikela Chamber were informed about the efforts made by the Federation so far and the efforts to be made in the coming days, point by point. Got it done and assured that whenever the businessmen of the district have difficulty, the Federation always stands with them, the problems that have come to the fore today, the problems will be solved by meeting the departmental ministers and secretaries in Ranchi as soon as possible. Thank you for the program. The memorandum was done by Chamber member Akash Agarwal.
Rajkumar Aggarwal, Arun Chaudhary, Arun Seksaria, Janak Raj Goyal, Sanjay Seksaria, Sunil Seksaria, Jitendra Aggarwal, Ratan Chaudhary, Anmol Chaudhary and Anmol Seksaria etc. were mainly present in today’s meeting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *