पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी जी जमीन से जुड़े नेता उनके नेतृत्व में संगठन के साथ झारखंड भी तीव्रगति से विकास करेगा – मनोज चौधरी
भाजपा नेता सरायकेला विधानसभा कोर कमेटी के संयोजक मनोज कुमार चौधरी में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राज्य के प्रथम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से प्रदेश कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें बधाई दी एवं प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सर्वप्रथम सरायकेला जिले का दौरा करने का आमंत्रण दिया।
श्री चौधरी ने बताया कि राजकीय प्रथम मुख्यमंत्री आदरणीय बाबूलाल मरांडी जी द्वारा सरायकेला खरसावां जिला बनाने का काम किया गया था बाबूलाल मरांडी जी के जीवन में राजनीतिक छवि शुरुआत से आज तक धूमिल नहीं हुई। उनके खिलाफ कभी भी भ्रष्टाचार या प्रशासनिक अक्षमता जैसे आरोप नहीं लगे। झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बनने का ताज भी उनके सर ही है। आज भी बतौर मुख्यमंत्री उनके कार्यो की सरहाना की जाती है। आज बाबूलाल सिर्फ आदिवासियों के लिए ही नहीं, गैरआदिवासियों में भी काफी लोकप्रिय है। जिसका सबूत कोडरमा, रामगढ़ और राजधनवार जैसे गैर आरक्षित सीटों पर जीत बयां करती है। साथ ही झारखंड की वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार के जितने भी आरोप लगे हैं उसमें अधिकतर मामलों को बाबूलाल मरांडी ने ही उठाया था। फिर चाहे वह पूजा सिंघल से जुड़ा मामला हो, साहेबगंज का एक हजार करोड़ रुपये घोटाले का मामला हो या रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन का ही मामला हो बाबूलाल ने खुले मंच से इनके खिलाफ आवाज उठाई वे हेमंत सरकार पर लगातार हमलावर रहे। जिस कारण खनन घोटाले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी पूछताछ की गई झारखंड की जनता के लिए उन्होंने वनांचल के समय से लंबा आंदोलन किया जो आज तक जारी है। झारखंड की जनता के लिए उन्होंने अपने बेटे की कुर्बानी दी जन जन के प्रिय नेता श्री बाबूलाल मरांडी जी के नेतृत्व में भाजपा झारखंड में नित नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।
BJP leader Manoj Kumar Chowdhary, convenor of Seraikela Vidhansabha Core Committee, met the newly appointed state president of BJP, first former chief minister of the state, Babulal Marandi at the state office, congratulated him and invited him to visit Seraikela district first as the state president.
Mr. Chaudhary told that the work of making Seraikela Kharsawan district was done by the first Chief Minister of the State, respected Babulal Marandi ji, the political image in the life of Babulal Marandi ji has not tarnished since the beginning till today. There were never allegations of corruption or administrative inefficiency against him. The crown of becoming the first Chief Minister of Jharkhand is also on his head. Even today his works as Chief Minister are appreciated. Today Babulal is very popular not only for tribals, but also among non-tribals. The proof of which tells the victory in non-reserved seats like Koderma, Ramgarh and Rajdhanwar. Along with this, Babulal Marandi had raised most of the allegations of corruption against the present Hemant Soren government of Jharkhand. Be it the case related to Pooja Singhal, Sahebganj’s Rs 1000 crore scam or the case of former Ranchi DC Chhavi Ranjan, Babulal raised his voice against them from an open platform and was a constant attacker on Hemant Sarkar. Due to which Chief Minister Hemant Soren was also questioned in the mining scam, he started a long movement for the people of Jharkhand from the time of Vananchal which continues till date. He sacrificed his son for the people of Jharkhand, under the leadership of beloved leader of the people Mr. Babulal Marandi, BJP will set new records in Jharkhand everyday.
