छोटा पर्दा : 20 साल से ‘अनुपमा’ की ‘जेठानी’ के साथ लिव इन में रह रहा है यह एक्टर, जानिए क्यों कपल ने अभी तक नहीं की शादी
नयी दिल्ली :* 20 साल से ‘अनुपमा’ की ‘जेठानी’ के साथ लिवइन में रह रहा है यह एक्टर, जानिए क्यों कपल ने अभी तक नहीं की शादी। दरअसल हम बात कर रहे हैं शो में नजर आने वाली एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत की। जिन्हें आपने पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में भी देखा होगा. इस शो में एक्टर संदीप बसवाना भी नजर आए थे. जहां से इनकी दोस्ती शुरू हुई और फिर प्यार परवान चढ़ा.
आपको जानकर हैरानी होगी कि ये कपल पिछले 20 सालों से शादी किए बिना एक-दूसरे के साथ लिव इन में रह रहे हैं. अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए संदीप बसवाना कई बार मीडिया में बात कर चुके हैं.

जब भी एक्टर से शादी को लेकर सवाल किया जाता है तो उनका कहना है कि, “ वो शादी के खिलाफ बिल्कुल नहीं हैं. लेकिन उनका मानना है कि दो लोगों को तब तक ही साथ रहना चाहिए जब तक उनमें प्यार हो. अगर प्यार खत्म हो जाए तो उन्हें अलग हो जाना चाहिए..”
बता दें कि अश्लेषा और संदीप ने एकसाथ कई टीवी शोज में काम किया है. आखिरी बार दोनों को साथ ‘विश या अमृत सितारा’ सीरियल में देखा गया था.
20 साल बाद भी अश्लेषा और संदीप एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं. इस बात का सबूत उनके सोशल मीडिया अकाउंट देते हैं. जहां ये खुलेआम अपने प्यार का इजहार करते हैं.
बता दें कि अश्लेषा इन दिनों टीवी शो ‘अनुपमा’ में नजर आ रही हैं. शो में वो बरखा कपाड़िया का किरदार निभा रही हैं.

New Delhi :* This actor is living in live-in with ‘Anupama’s’ Jethani’ for 20 years, know why the couple hasn’t married yet. Actually we are talking about actress Ashlesha Sawant who is seen in the show. Whom you must have also seen in the popular show ‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi’. Actor Sandeep Baswana was also seen in this show. From where their friendship started and then love blossomed.
You will be surprised to know that this couple has been living with each other for the last 20 years without getting married. Talking about their relationship, Sandeep Baswana has spoken many times in the media.
Whenever the actor is questioned about marriage, he says, “He is not against marriage at all. But he believes that two people should stay together only as long as there is love in them. If love ends then they should separate..”
Please tell that Ashlesha and Sandeep have worked together in many TV shows. The last time both were seen together in the serial ‘Vish Ya Amrit Sitara’.
Even after 20 years, Ashlesha and Sandeep love each other very much. His social media accounts give proof of this. Where they openly express their love.
Please tell that these days Ashlesha is seen in the TV show ‘Anupama’. She is playing the character of Barkha Kapadia in the show.
