एक भाई का पूरा परिवार खत्म, दूसरे का केवल बेटा बचा…
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे हादसे में उजड़ गए ये दो परिवार, 3 मासूमों की भी गई जान – 3
घटना के संबंध में बताया गया कि मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में रहनेवाला परिवार कार से खाटू श्याम के दर्शन को जा रहा था। कार में 4 बच्चे सवार थे। रास्ते में ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर विजय नगर फ्लाई ओवर के ऊपर गलत दिशा में आ रही स्कूल बस ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। वायरल CCTV में दिख रहा है कि तेज रफ्तार बस रॉन्ग साइड से जा रही थी। सामने से आ रही कार टकरा गई। कार में सवार लोग बुरी तरह फंस गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें कार से बाहर निकाला। इस हादसे में नरेंद्र यादव उनकी पत्नी अनिता, दो बेटे हिमांशु और करकित की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं नरेंद्र के भाई धर्मेंद्र की पत्नी बबिता, बेटी वंशिका भी काल के गाल में समा गई। धर्मेंद्र और उनका 8 साल का बेटा आर्यन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। धर्मेंद्र खेतीबारी करते हैं, वहीं हादसे में मारे गये नरेंद्र की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत के बाद SDM अखिलेश यादव मृतक परिवार के घर गये और उन्हें सांत्वना दी। मौके पर गांव के लोग बड़े तादाद में जुट गये। हादसे में नरेंद्र का पूरा परिवार खत्म हो गया, वहीं धर्मेंद्र की पत्नी और बेटी की मौत हो गई। बेटा घायल है। गांव में मातम छाया हुआ है।

These two families were ruined in Delhi-Meerut Expressway accident, 3 innocent lives also lost
Regarding the incident, it was told that the family living in Dhanpur village of Incholi police station area of Meerut was going by car to visit Khatu Shyam. There were 4 children in the car. On the way, a school bus coming in the wrong direction over the Vijay Nagar flyover on the Delhi-Meerut Expressway rammed into a car. It is seen in the viral CCTV that the high speed bus was going from the wrong side. The car coming from the front collided. The occupants of the car were badly trapped. The police who reached the spot somehow pulled them out of the car. In this accident, Narendra Yadav, his wife Anita, two sons Himanshu and Karkit died on the spot, while Narendra’s brother Dharmendra’s wife Babita, daughter Vanshika also died in death. Dharmendra and his 8-year-old son Aryan were seriously injured. Dharmendra does farming, while Narendra, who died in the accident, has an electronics shop. After the death of 6 people of the same family, SDM Akhilesh Yadav went to the house of the deceased family and consoled them. The people of the village gathered in large numbers on the occasion. Narendra’s entire family perished in the accident, while Dharmendra’s wife and daughter died. Son is injured. There is mourning in the village.
