जहरीले सांप ने सोये हुए पति-पत्नी को डंसा
सरायकेला: सोमवार की देर रात आरआईटी थाना क्षेत्र के पार्वतीपुर गांव में जहरीले सांप ने सोये हुए पति-पत्नी को डंस लिया. दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. सुबह इलाज के क्रम में पति बिरंची महतो की मौत हो गई, जबकि पत्नी अंजना महतो की स्थिति नाजुक बनी हुई है.मृतक के पुत्र लखी नारायण महतो ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे जहरीले सांप ने उसके माता-पिता को डंस लिया था. दोनों को गंभीर अवस्था में रात के करीब 1:30 बजे एमजीएम अस्पताल ले गए थे. वहां चिकित्सकों ने बाहर से दवाइयां लाने को कहा. जब तक दवाइयों का प्रबंध करता तब तक काफी देर हो चुकी थी. आज सुबह करीब 8:30 बजे चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया, जबकि मां अभी भी बेहोश है.
Seraikela: A poisonous snake bit the sleeping husband and wife in Parvatipur village of RIT police station area late on Monday night. Both have been taken to MGM Hospital for treatment. Husband Biranchi Mahato died during treatment in the morning, while the condition of wife Anjana Mahato remains critical. Lakhi Narayan Mahato, the son of the deceased, told that at around 12.30 pm on Monday, a poisonous snake bit his parents. Had taken. Both were taken to MGM Hospital at around 1:30 in the night in critical condition. The doctors there asked to bring medicines from outside. By the time he managed the medicines, it was too late. Today at around 8:30 am the doctors declared his father dead, while the mother is still unconscious.
