खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत जनुमबेड़ा गांव के 9 वर्षीय बच्ची मोनिका पाडेया को रात 8:00 बजे सांप ने डस लिया।
खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत भोया पंचायत के जनुमबेड़ा गांव के 9 वर्षीय बच्ची मोनिका पाडेया को रात 8:00 बजे घर के आंगन पर सांप ने डस लिया, मगर सांप को देखा नहीं गया, मौके पर उसके नानाजी कुशनु मुंदुया और सहिया दीदी नागी सोय ने तुरंत अस्पताल ला कर बच्ची को इलाज के लिए डॉक्टर से सलाह लिया। मौके पर प्रखंड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा को भी सूचना दिया गया। प्रखंड प्रमुख अस्पताल पहुंचकर बच्ची का हालचाल जाना बच्ची के द्वारा सांप को काटते हुए नहीं देखने का कारण असमंजस स्थिति में परिवार भी थे। डॉक्टर ने बच्ची को जांच करते हुए कहा बच्ची में जब तक लक्षण नहीं पता चलेगा तब तक बच्ची को एंटी वेनम स्नेक बाइट इंजेक्शन नहीं लगाया जा सकता,मगर बच्चे को पूरा ध्यान दिया जाएगा। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है।बच्ची में लक्षण पता नहीं चल रहा है। बच्ची को भी नहीं पता चल रहा है सांप ने डसा या कहीं पर लग गया। जहां पर चोट लगा है उस स्थान पर काला का निशाना दिख रहा है। रात भर में बच्ची का स्थिति पता चल जाएगा। भगवान से दुआ करते हैं कि बच्ची का स्वस्थ जल्द ठीक हो जाए। कोई भी घटना होने पर अस्पताल आने का कष्ट जरूर करें।
Monika Padeya, a 9-year-old girl of Janumbeda village of Bhoya panchayat under Khuntpani block, was bitten by a snake in the courtyard of the house at 8:00 pm, but the snake was not seen, on the spot her maternal grandfather Kushnu Munduya and Sahiya Didi Nagi Soy immediately brought the girl to the hospital and consulted a doctor for treatment. Block chief Mr. Siddharth Honhaga was also informed on the spot. After reaching the block head hospital, the girl’s condition was known, the reason for not seeing the snake biting by the girl, the family was also in a confused state. The doctor, while examining the girl, said that until the symptoms are not detected in the girl child, anti-venom snake bite injection cannot be given to the girl child, but the child will be given full attention. The child is completely healthy. Symptoms are not being detected in the child. Even the child is not able to know whether the snake bit her or got stuck somewhere else. A black mark is visible at the place where the injury has taken place. The condition of the child will be known overnight. We pray to God that the baby girl gets well soon. Do take the trouble of coming to the hospital in case of any incident.
