*महालिमोरूप के जगन्नाथपुर में जन्माष्टमि पूजा उत्सव को लेकर हुई बैठक ,कमिटी गठित*
सरायकेला : क्षेत्र के सुप्रसिद्ध जन्माष्टमी पूजन उत्सव सह मेला का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास वातावरण में महालिमोरुप के जगन्नाथपुर में प्रतिवर्ष संपन्न होता है जिसमें जिले भर से लोग इस उत्सव सह मेला का लुफ्त उठाने जगन्नाथपुर गाँव पहुँचते है। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी उक्त उत्सव के सफल आयोजन हेतु सरायकेला प्रखण्ड के मुरुप पंचायत अन्तर्गत जगन्नाथपुर गाँव के रांगाटांड मैदान पर स्थित भगवान श्रीकृष्ण मन्दिर प्रांगण में जन्माष्टमी पूजा सह उत्सव को लेकर कल मन्दिर प्रांगण में महालिमोरूप क्षेत्रीय गौड़ समाज के अध्यक्ष नीलसेन प्रधान की अध्यक्षता पर एक बैठक हुई। बैठक में जन्माष्टमी पूजा सह उत्सव के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी भगवान कृष्ण की भव्य प्रतिमा स्थापित कर जन्माष्टमी पूजन धूमधाम से किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों की मनोरंजन के लिए एक सप्ताह मीनाबाजार व मेला लगाया जाएगा। यह आयोजन आगामी दिनांक 6 से 12 सितंबर 2023 तक रहेगा। बैठक में जन्माष्टामि पूजा सह उत्सव संचालन समिति का चुनाव किया गया जिसमें नीलसेन प्रधान को अध्यक्ष,हेमसगर प्रधान को उपाध्यक्ष,नागेश्वर प्रधान को सचिव, जगन्नाथ प्रधान ,पंचम प्रधान, बासुदेव प्रधान को सहसचिव, राजेंद्र प्रधान को कोषाध्यक्ष, मुकेश प्रधान को उप कोषाध्यक्ष चुना गया । कृष्णा कुमार प्रधान, शंभुनाथ प्रधान आदि को मुख्य सलाहकार चुने गए।इसके अलावे कई युवाओं को सक्रिय सदस्य के रूप में चुना गया। अगले बैठक में समिति का विस्तार हेतु महालिमोरूप क्षेत्रीय गाँव के बुद्धिजीवी लोगों को जोड़ा जाएगा। अगला बैठक दिनांक 30 जुलाई 2023 को मन्दिर प्रांगण में रखा गया है जिसमें जन्माष्टमी पूजा की रूप रेखा तय की जाएगी।
Seraikela: The region’s well-known Janmashtami worship festival cum fair is organized every year at Jagannathpur in Mahalimorup in a very joyful atmosphere, in which people from all over the district reach Jagannathpur village to enjoy this festival cum fair. Like every year, a meeting was held under the chairmanship of Nielsen Pradhan, president of Mahalimorup Regional Gaur Samaj, for the successful organization of the said festival in Lord Shri Krishna temple premises, located at Rangatand ground of Jagannathpur village under Murup panchayat of Seraikela block. In the meeting discussions were held regarding Janmashtami puja cum festival. It was unanimously decided in the meeting that this year also Janmashtami Pujan will be done with great pomp by installing a grand idol of Lord Krishna. On this occasion, Meenabazar and fair will be organized for one week for the entertainment of the people of the area. This event will be held from 6 to 12 September 2023. Janmashtami Puja Co-Utsav Steering Committee was elected in the meeting, in which Neilsen Pradhan was elected President, Hemsagar Pradhan as Vice President, Nageshwar Pradhan as Secretary, Jagannath Pradhan, Pancham Pradhan, Basudev Pradhan as Co-Secretary, Rajendra Pradhan as Treasurer, Mukesh Pradhan as Deputy Treasurer. Krishna Kumar Pradhan, Shambhunath Pradhan etc. were elected as chief advisors. Also many youths were elected as active members. In the next meeting intellectuals of Mahalimorup regional village will be added to expand the committee. The next meeting has been held in the temple premises on July 30, 2023, in which the contours of Janmashtami Puja will be decided.
