सांसद विद्युत वरण महतो ने भी लिया पुटरू टोल प्लाजा मामले में लिया संज्ञान दिल्ली जाकर मंत्री सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय नितिन गडकरी से की मुलाकात बहुत जल्द लिया जाएगा फैसला___ रैयत प्रतिनिधि चंदन
एनएचएआई द्वारा लिया गया पुटरू टोल प्लाजा में 21 एकड़ अतिरिक्त जमीन का उचित मुआवजा या तो जमीन वापसी के लिए पुटरू के विस्थापित परिवार पिछले 3 वर्षों से संघर्ष और प्रयासरत है । और पिछले 3 वर्षों से हमारे सांसद महोदय और विधायक महोदय दोनों को यह मामला संज्ञान में दिया गया है। लेकिन 3 वर्षों से हमारे इस समस्या का कोई भी समाधान नहीं हो सका इन 3 वर्षों में हम ग्राम वासियों ने जो खोया है वह कभी वापस नहीं हो पाएगा लेकिन सच मानिए तो हम ग्रामीणों ने कभी किसी के साथ पक्षपात नहीं किया। जिसने भी हमारी जो मदद की है उनके हम लोग हमेशा आभारी रहेंगे। पुत्रुरू टोल प्लाजा मामले में माननीय विधायक रामदास सोरेन ने हम लोगों का साथ दो वर्षों से देते हुए आ रहे हैं। और हम लोग कहना चाहेंगे आज जो जीविकोपार्जन करने हेतु जो दुकान टोल प्लाजा के पास बनाया गया है । इसका पूरा श्रेय माननीय विधायक रामदास सोरेन को ही जाता है। उन्होंने कहा था कि आप अपना काम चालू कीजिए हम आप लोगों के साथ हैं ।और उनसे जो हो पाया वह उन्होंने किया है इसके साथ साथ उन्होंने अपने जिला परिषद और पंचायती राज समिति के अध्यक्ष होने के नाते हमारे मुद्दे को अपने विधानसभा में उठाकर और कई बार बैठक करके इसका समाधान में लगे हुए हैं । जो वह कर सकते हैं राज्य स्तर पर और बहुत जल्दी ही उनके तरफ से भी हम लोगों इंसाफ मिलेगा। इसके साथ साथ सांसद विद्युत वरण महतो जी ने भी अब हम लोगों की समस्या को बहुत गंभीर समझा है और अपने संज्ञान में लेत हुए हम लोगों को समस्या से निजात दिलाने के लिए माननीय मंत्री सड़क एवं राज्यमार्ग मंत्रालय नितिन गडकरी से मुलाकात करवा कर हमारे सारी समस्याओं से अवगत करवाया मंत्री जी ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्दी ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा वह भी जल्द से जल्द जिसके लिए हम ग्रामवासी उनके भी आभारी रहेंगे। हम लोग जनता हैं और जनता कभी भी अपने समस्याओं के निदान के लिए किसी पक्ष् या प्रतिपक्ष का समर्थन नहीं करती। जनता के साथ जो न्याय करेगा वह हम लोगों के लिए आदरणीय होगा। और समस्या जिसकी होती है वही जानता है कि वह समस्या उसके लिए कितनी बड़ी है। उनकी समस्याओं का हल करना विधायक का भी कर्तव्य और सांसद जी का भी कर्तव्य है जिसके लिए हम लोगों ने उनको चुन कर लाया है।और माननीय का दर्जा दिया है।

The displaced families of Putru have been struggling and striving for the last 3 years to either get proper compensation for 21 acres of additional land in Putru Toll Plaza taken by NHAI or return the land. And for the last 3 years both our MP and MLA have been given this matter in their notice. But for 3 years no solution could be found to our problem, what we villagers have lost in these 3 years will never be recovered, but to be honest, we villagers never showed favoritism with anyone. We will always be grateful to whoever has helped us. Honorable MLA Ramdas Soren has been supporting us for two years in the Putruru toll plaza matter. And we would like to say that today the shop which has been built near the toll plaza to earn a living. Full credit for this goes to Honorable MLA Ramdas Soren. He had said that you start your work, we are with you people. And he has done what he could, along with this, being the chairman of his Zilla Parishad and Panchayati Raj Samiti, he raised our issue in his assembly and many others. They are engaged in solving it after meeting repeatedly. Whatever he can do at the state level and very soon we will get justice from his side too. Along with this, MP Vidyut Varan Mahto ji has also now considered our problem very serious and taking it into his cognizance, to get rid of the problem, we met the Honorable Minister of Road and Highways Nitin Gadkari to solve all our problems. The minister assured that very soon this problem will be solved, that too at the earliest, for which we villagers will be grateful to him. We are the public and the public never supports any party or opposition party to solve their problems. The one who does justice to the public will be respected by us. And the one who has the problem knows how big that problem is for him. It is the duty of the MLA as well as the MP to solve their problems, for which we have elected him and given him the status of Honorable.
