*आदित्यपुर: गम्हरिया विनायक गार्डन सोसायटी के लोगों ने बिल्डर संजय सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाया वादा खिलाफी का आरोप*
आदित्यपुर – गम्हरिया स्थित विनायक गार्डन सोसायटी के लोगों ने बिल्डिंग डेवलपर संजय सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, सोसायटी के लोगों का आरोप है कि बिल्डर द्वारा किए गए वादे के मुताबिक उन्हें सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। सोसायटी में पानी और बिजली की गंभीर समस्या है, लेकिन बिल्डर द्वारा इसे पूरा नहीं किया जा रहा है, जबकि सोसायटी के लोगों से पानी के नाम पर दिसंबर 2023 तक का भुगतान ले लिया गया है।
वहीं, बिल्डर ने साफ कर दिया है कि टैंकर से पानी सप्लाई करना संभव नहीं है. इस दौरान सोसायटी के लोगों ने बिल्डर संजय सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सोसायटी के लोगों का आरोप है कि बिल्डर काम छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा है। समाज के लोग संजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कर रहे हैं.
Adityapur – Gamharia: The people of Gamharia-based Vinayak Garden Society have opened a front against the building developer Sanjay Singh. In fact, the people of the society allege that they are not being provided with the facilities as promised by the builder. There is a serious problem of water and electricity in the society, but it is not being completed by the builder, while the payment till December 2023 has been taken from the people of the society in the name of water.
At the same time, the builder has made it clear that it is not possible to supply water through tanker. During this, the people of the society shouted slogans against the builder Sanjay Singh. The people of the society allege that the builder is trying to run away from work. The people of the society are talking about registering an FIR against Sanjay Singh.
