Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बारूहातु में पंचायत के मुखिया ने किया प्रगति बाल विकास विधालय का उद्घाटन

कुचाई प्रखंड अंतर्गत बारूहातु पंचायत में में प्रगति बाल विकास विद्यालय का उद्घाटन पंचायत के मुखिया रेखामुनी उरांव ने फीता काट कर किया। वहीं पंचायत कोऑर्डिनेटर सीता बेहरा को संस्था की ओर से मनोनयन पत्र सौंपा गया। इस दौरान पंचायत के मुखिया श्रीमती उरांव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति बाल विकास की काफी अच्छी पहल है। इसमें कुचाई जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र के बच्चे धीरे-धीरे शिक्षित होंगे। शिक्षा हम सभी के उज्जवल भविष्य के लिए एक बहुत ही आवश्यक साधन है। हम अपने जीवन के शिक्षा के इस साधन का उपयोग करके कुछ भी अच्छा प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा का उच्च स्तर लोगों की सामाजिक और परिवारिक सम्मान तथा एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है। मौके पर पंचायत के मुखिया रेखा मुनी उरांव,पंचायत कोर्डिनेटर कुमारी सीता, त्रिलोचन महतो,जीतेन्द्र गीली समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

In Baruhatu Panchayat under Kuchai Block, Pragati Bal Vikas Vidyalaya was inaugurated by Panchayat head Rekhamuni Oraon by cutting the ribbon. On the other hand, Panchayat Coordinator Sita Behera was handed over the nomination letter on behalf of the organization. During this, Panchayat head Mrs. Oraon said that progress in the field of education is a very good initiative for child development. In this, children from remote areas like Kuchai will be gradually educated. Education is a very important tool for the bright future of all of us. We can achieve anything good by using this tool of education in our life. Higher level of education helps people to have social and family respect and to create a separate identity. A large number of villagers including Panchayat head Rekha Muni Oraon, Panchayat Coordinator Kumari Sita, Trilochan Mahato, Jitendra Gili were present on the occasion.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *