Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झामुमो ने उठाया जर्जर एनएच 32 को सुदृढ़ करवाने का बीड़ा

चांडिल: चांडिल वासियों को लिए जीवन रेखा कहे जाने वाली एनएच 32 की जर्जरता इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसके बावजूद विभाग के जिम्मेदारों और दायित्ववान जनप्रतिनिधि के कानो में जू तक नहीं जाती। जर्जर सड़क का दुर्दशा झेल रहे चांडिल वासियों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। वहीं सड़क की दुर्दशा देख झामुमो के केन्द्रीय सदस्य सह चांडिल बाजार समिति के अध्यक्ष पप्पू वर्मा ने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं संग सड़क पर उतरकर इन दिनों जर्जर हुए चांडिल रेलवे बायपास के साथ ही साथ चांडिल गोलचक्कर से जामडीह तक एनएच 32 सड़क का मरम्मती एनएचएआई के माध्यम से करवाने का बीड़ा उठाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को उक्त सड़क की मरम्मती को लेकर श्री वर्मा ने चांडिल स्थित पार्टी कार्यालय से प्रेस रिलीज जारी कर एनएचएआई और रेलवे दोनों को संयुक्त रुप से एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया था। जिसमें कहा गया था कि जर्जर सड़क के कारण चांडिल सहित पूरे ईचागढ़ विधानसभा के लोग त्रस्त है। यदी विभाग एक सप्ताह के भीतर सड़क की मरम्मती नहीं करवाता है तो वे अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं संग सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन करेंगे।
बताया जा रहा है कि एनएचएआई द्वारा उनके मांगो को त्वरीत संज्ञान में लेते हुए बीते रात से रेलवे बायपास सहित चांडिल गोलचक्कर से तांती बांध तक सड़क मरमत्ती का कार्य कराया गया। वहीं पितकी फाटक से जामडीह तक भी सड़क मरम्मती का कार्य जारी है। उन्होंने इसके लिए मिडिया के माध्यम से एनएचएआई के प्रति आभार व्यक्त किया है और साथ ही साथ यह भी कहा की जब तक उक्त सड़क के पक्कीकरण का टेंडर नहीं हो जाता तब तक चांडिल गोलचक्कर से जामडीह तक सड़क की मरम्मती का कार्य एनएचएआई को करवाते रहना होगा।

बाइट – पप्पू वर्मा (केन्द्रीय सदस्य, झामुमो)

Chandil: The dilapidated state of NH 32, which is called the lifeline for Chandil residents, is making a lot of headlines these days. Despite this, the responsibilities of the department and the responsible people’s representatives do not even reach the ears. The patience of the residents of Chandil, who are facing the plight of dilapidated roads, is now paying off. On the other hand, seeing the plight of the road, Pappu Verma, the central member of JMM and chairman of Chandil Bazar Samiti, along with his party workers, along with the dilapidated Chandil Railway Bypass, as well as repair of NH 32 road from Chandil Golchakkar to Jamdih through NHAI, came out on the road. Has taken the initiative to get it done.

According to the information received, Mr. Verma issued a press release from the party office at Chandil and gave a one-week ultimatum jointly to both NHAI and Railways on Tuesday regarding the repair of the said road. In which it was said that the people of the entire Ichagarh assembly, including Chandil, are suffering due to the dilapidated road. If the department does not get the road repaired within a week, then they along with their party workers will launch a vigorous agitation on the road.
It is being told that taking their demands into quick cognizance by NHAI, road repair work was done from Chandil Golchakkar to Tanti Dam along with railway bypass from last night. On the other hand, road repair work is going on from Pitki Phatak to Jamdih. He has expressed his gratitude to NHAI through the media for this and also said that until the tender for the paving of the said road is done, NHAI will have to continue repairing the road from Chandil Golchakkar to Jamdih. .

Byte – Pappu Verma (Central Member, JMM)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *