Jamshedpur Excise Department Action : परसुडीह में उत्पाद विभाग ने की छापामारी, 156 लीटर विदेशी शराब बरामद
जमशेदपुर : उत्पाद विभाग ने बुधवार की सुबह लगभग चार बजे छापामारी कर भारी मात्रा में विदेशी व महुआ की शराब जब्त की है. उत्पाद विभाग की टीम ने परसुडीह के सरजामदा पुराना बस्ती और दुमकागोड़ा के पास चर्च मैदान के बगल में छापामारी की है. इस छापामारी में कुल 156 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है. विदेशी शराब 17 पेटी है. इसमें 750 एमएल के किंग्स गोल्ड व्हिस्की की 42 बोतल, 375 एमएल वाली रॉयल सन गोल्ड व्हिस्की की 24 बोतल, मैकडॉवेल नंबर 1 व्हिस्की की 38 बोतल, 180 एमएल वाली 115 बोतल, 180 एमएल वाली मैकडॉवेल नंबर वन व्हिस्की की 115 बोतल, राकेट व्हिस्की की 216 बोतल और ब्लॉक राक की 232 बोतल जब्त हुई है. इसके अलावा, 140 लीटर महुआ की दारू जब्त हुई है. शराब विक्रेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.
Jamshedpur: The Excise Department raided at around 4 am on Wednesday and seized a large quantity of foreign and Mahua liquor. The excise department team raided Sarjamda Purana Basti of Parsudih and next to the church ground near Dumkagoda. A total of 156 liters of foreign liquor has been recovered in this raid. Foreign liquor is 17 boxes. This includes 42 bottles of King’s Gold Whiskey of 750 ml, 24 bottles of Royal Sun Gold Whiskey of 375 ml, 38 bottles of McDowell No. 1 Whiskey, 115 bottles of 180 ml, 115 bottles of McDowell No. One Whiskey of 180 ml, Rocket Whiskey 216 bottles and 232 bottles of block rock have been seized. Apart from this, 140 liters of Mahua liquor has been seized. An FIR has been registered against the liquor seller.
