Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चिंताजनक : नाममात्र रह गया जयदा टुसू मेला, टुसू और सांस्कृतिक गीत ही हुआ विलुप्त

आज मकर संक्रांति से झारखंडी समाज का प्राचीन परंपरा और त्यौहार टुसू पर्व की धूम मची है। आज से ही झारखंड के कोने कोने में टुसू मेला का आयोजन हो रहा है। अगले कई दिनों तक टुसू मेला का आयोजन होगा। जहां कई जगहों पर आकर्षक टुसू कमिटी या टुसू बनाने वाले को सम्मानित किया जाएगा। पर, वर्तमान समय में झारखंडी समाज के ऐतिहासिक परंपरा और संस्कृति पर संकट के बादल छाए हुए हैं। झारखंड की कला, संस्कृति विलुप्त होती जा रही हैं। इसका मूल कारण राज्य सरकार की अनदेखी है। सरकार की ओर से झारखंडी समाज के परंपरा और संस्कृति के संरक्षण के दिशा में पहल नहीं होना सबसे बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है।

सरकार के अनदेखी के चलते अब तक कई प्रसिद्ध मेला, कलापरंपरा , संस्कृति विलुप्त होने की कगार पर है। कई मेले का स्वरूप बदल गया है। रही सही कसर को राज्य के प्रशासनिक अधिकारी पूरा कर रहे हैं। सुरक्षा और विधि व्यवस्था के नाम पर लगातार पूजा, पाठ, परंपरा, संस्कृति, मेला इत्यादि पर प्रहार किया जा रहा है। एक तरह से तुष्टिकरण की झलक भी देखने को मिलती हैं। वहीं, मेलों के बदलते स्वरूप के लिए सरकार और प्रशासन की तरह सामाजिक संगठन और मेला के आयोजक भी जिम्मेदार हैं। आए दिन सामाजिक संगठनों के नेता मंच से भाषणबाजी करते देखे जाते हैं, लेकिन काश वह अपने भाषण के अनुसार काम भी करते तो शायद परंपरा और संस्कृति का संरक्षण होता। लेकिन, उन्हें तो बस राजनीतिक रोटी सेंकने और अपना स्वार्थ सिद्धि से मतलब है।

जयदा टुसू मेला का इतिहास

 

अब बात करते हैं झारखंड के जयदा टुसू मेला की, जहां एक समय सैकड़ों की संख्या में टुसू आते थे। 100 – 150 फिट के चौड़ल को देखने के लिए दूर दराज के लोग पहुंचते थे। लेकिन बीते कुछ साल से जयदा में एक भी टुसू के दर्शन नहीं होते हैं।

सरायकेला – खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड का जयदा सभी दृष्टिकोण से ऐतिहासिक स्थल है। जयदा गोलीकांड का शहीद स्थल है। वहीं, यहां प्राचीन शिव मंदिर भी है। इसके साथ साथ जयदा टुसू मेला भी काफी ऐतिहासिक है। सैकड़ों साल पुराने जयदा मेला में अब टुसू देखने को नहीं मिलती हैं और न ही टुसू गीत सुनाई देती हैं। इसे कोल्हान का सबसे बड़ा मेला माना जाता था, लेकिन अब इसका अस्तित्व खतरे में है। टुसू मेला के नाम पर अब लोग जुटते जरूर है लेकिन टुसू मेला का आनंद का अहसास नहीं होता है।

आज भी बुजुर्गों से जानकारी मिलती हैं कि पहले चांडिल, नीमडीह, ईचागढ़, कुकडू, सरायकेला, खरसावां, तमाड़, सिल्ली, पटमदा आदि जगहों से लाखों लोग अपने परिवार के साथ मकर संक्रांति के दिन सुबह जयदा पहुंचते थे। बाउंड़ी की शाम को अपने घरों में पीठा, मुड़ी, मांस, मछली खाते थे और रात को ही टुसू लेकर जयदा के लिए निकल जाते थे। लोग घर के बने पीठा, मुड़ी इत्यादि भी अपने साथ में बांध लेते थे। 50 – 60 किलोमीटर का सफर पैदल अथवा बैलगाड़ी से तय करते थे। इस दौरान टुसू गीत गाया जाता था और ढोल नगाड़ों की धुन पर सभी झूमते हुए तड़के सुबह जयदा पहुंच जाते थे। जयदा के सुवर्णरेखा नदी में मकर संक्रांति की डुबकी लगाकर जयदा शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सामूहिक रूप से पीठा, मुड़ी खाकर टुसू गीतों पर नाच गाना होता था। दिनभर उत्साह का माहौल बना रहता था। यहां लाए जाने वाले बड़े – बड़े चौड़ल को देखने के लिए भी काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा होती थी। वहीं, शाम को सभी अपने टुसू को सुवर्णरेखा नदी में विसर्जन कर अपने घरों की ओर रवाना हो जाते थे।

वर्तमान समय में उन दिनों की तुलना उतनी भीड़ नहीं होती हैं। वहीं, अब मेला का स्वरूप पूरी तरह से बदल गया है। अब मकर (पौष) संक्रांति के दिन काफी कम लोग सुवर्णरेखा नदी में स्नान करने आते हैं। संक्रांति के दिन मेला नहीं लगता है। अब संक्रांति के दूसरे दिन आख्यान यात्रा से तीन दिन तक मेला लगता है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जब से प्रशासन ने मेले में विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी ली है, तब से हर साल नियमों में परिवर्तन हो रहा है। हर साल मेले में नए नए नियम लाकर, मेले के स्वरूप में परिवर्तन किया जा रहा है। वहीं, सुविधा के नाम पर लोगों को कुछ भी सुविधा नहीं मिलता है। औपचारिक रूप से प्रशासन द्वारा एक शिविर लगाया जाता है और पुलिस द्वारा भीड़ पर नियंत्रण किया जाता है।

जबकि, पहले अलग – अलग संगठनों द्वारा शिविर लगाया जाता था और उनके द्वारा टुसू को पुरस्कृत किया जाता था। वहीं, चारो ओर टुसू के गीत बजते थे। ग्रामीण भी टुसू गीत गाते थे। अब प्रशासन ने नया नियम लाकर टुसू गीत भी बंद करा दिया है। प्रशासन ने किसी भी शिविर में या संगठनों को माइक न लगाने का फरमान जारी किया है। केवल प्रशासनिक शिविर में माइक लगेंगे, पर क्या उस माइक से टुसू गीत बजाए जाएंगे? शायद नहीं, प्रशासन द्वारा टुसू गीत बजाए जाने की संभावना न के बराबर है। पहले अलग – अलग संगठनों द्वारा लोगों को टुसू की शुभकामनाएं देने के लिए चारो ओर होर्डिंग, बैनर लगाए जाते थे, उस पर भी प्रशासन ने रोक लगा दी है।

जबकि, इस तरह के नियम अन्य समाज के पूजा – संस्कृति और परंपरा में नहीं लागू किया जाता हैं। अन्य समाज द्वारा नदी घाटों पर मनाए जाने वाली पूजा, परंपरा में प्रशासन बढ़चढ़कर भाग लेती हैं और सुविधा उपलब्ध कराती हैं। कितनी अजीब बात है कि एक राज्य में अलग – अलग समाज के लिए अलग – अलग नियम लागू किए जा रहे हैं। जबकि सभी को अपने परंपरा के अनुसार पर्व त्यौहार मनाने की छूट दी जानी चाहिए, सबके लिए एक समान कानून होना चाहिए, सबको सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए। भेदभावपूर्ण नियमों के कारण प्रशासन के इन नियमों को तुष्टिकरण की दृष्टि से देखा जा रहा है।

वैसे इसके लिए केवल वर्तमान सरकार अथवा वर्तमान में पदस्थापित अधिकारियों पर सवाल खड़े नहीं कर रहे हैं, बल्कि हर सरकार को इसके लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। आजतक स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के दिशा में सरकार द्वारा किसी तरह की पहल नहीं किया गया है। वर्तमान हेमंत सरकार स्वयं को झारखंडी सरकार कहती हैं और वर्तमान में पदस्थापित अधिकारी भी स्वयं को झारखंड का स्थानीय बताते हैं। पर, सरकार और अधिकारियों की कार्यशैली से झारखंडियत की झलक देखने को नहीं मिल रही हैं। यदि वास्तव में यह सरकार झारखंडी और झारखंडियों के लिए ही होती तो आज प्रत्येक टुसू घाट की साफ सफाई प्रशासन द्वारा किया जा रहा होता। सभी टुसू मेलाओं में लाइट और माइक की व्यवस्था होती। माइक में टुसू के गीत बजते और मेले में आने वाले टुसूओं को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाता। पर, ऐसा नहीं हो रहा है।

अब तो जयदा के ऐतिहासिक टुसू मेला से कुछ दिन पहले औपचारिकता पूरी करने के लिए नाममात्र एक बैठक होती हैं, जिसमें कितनी संख्या में पुलिस जवान को तैनात किया जाएगा, शिविर लगेगी, मेडिकल टीम होगी, प्रशासन के अलावा अन्य किसी के माइक नहीं लगेंगे, झंडा, बैनर नहीं लगेंगे इत्यादि जानकारी दी जाती हैं। बैठक में लोगों की ओर से दिए जाने वाले प्रस्ताव को गंभीरता से नहीं सुना जाता है। जयदा मेला से पहले प्रशासन द्वारा नदी घाट तथा मेला स्थल की सफाई नहीं कराई जाती हैं। जैसा है, वैसे ही गंदगी में मेला लगा है। नेशनल हाईवे से मंदिर परिसर तक वाहनों के जाने – आने पर पाबंदी लगा दी गई हैं लेकिन बुजुर्गों और दिव्यांग लोगों के लिए किसी तरह की वैकल्पिक व्यवस्था प्रशासन की ओर से नहीं है। सामाजिक संगठन और आयोजकों द्वारा भी इस दिशा में कोई पहल नहीं किया गया है।

 

Today, from Makar Sankranti, the ancient tradition and festival of Jharkhandi society Tusu festival has started. Tusu fair is being organized in every corner of Jharkhand from today itself. Tusu Mela will be organized for the next several days. Where attractive tusu committee or tusu maker will be honored at many places. But, at present, the historical tradition and culture of Jharkhandi society is under threat. Jharkhand’s art and culture are becoming extinct. The main reason for this is the neglect of the state government. It is most unfortunate that the government has not taken any initiative in the direction of preserving the tradition and culture of Jharkhandi society.

Due to the neglect of the government, till now many famous fairs, art traditions, culture are on the verge of extinction. The format of many fairs has changed. The administrative officers of the state are completing the right work. In the name of security and law and order, worship, recitation, tradition, culture, fair etc. are being attacked continuously. In a way, glimpses of appeasement are also seen. At the same time, like the government and administration, social organizations and the organizers of the fair are also responsible for the changing nature of fairs. Leaders of social organizations are seen giving speeches from the stage, but if only they would have worked according to their speeches, perhaps tradition and culture would have been preserved. But, they only mean to bake political bread and fulfill their selfishness.

History of Jayda Tusu Mela

Now let’s talk about Jayda Tusu Mela of Jharkhand, where once hundreds of Tusu used to come. People from far off places used to reach to see the 100-150 feet Chowdal. But for the last few years, not a single Tusu is seen in Jayda.

Seraikela – Jayda of Chandil block of Kharsawan district is a historical place from all points of view. Jayda is the place of martyrdom of the shootout. At the same time, there is also an ancient Shiva temple here. Along with this, the Jayda Tusu Mela is also very historical. Tusu are no longer seen in the hundreds of years old Jayda Mela, nor are Tusu songs heard. It was considered to be the biggest fair of Kolhan, but now its existence is in danger. Now people definitely gather in the name of Tusu Mela, but the joy of Tusu Mela is not felt.

Even today, information is received from elders that earlier lakhs of people from places like Chandil, Nimdih, Ichagarh, Kukdu, Seraikela, Kharsawan, Tamar, Silli, Patmada etc used to reach Jayda with their families in the morning on the day of Makar Sankranti. In the evening of Boundi, they used to eat Pitha, Mudi, meat, fish in their homes and at night they used to leave for Jayda with Tusu. People also used to tie homemade pitha, mudi etc. with them. They used to travel 50-60 kilometers on foot or by bullock cart. During this, Tusu songs were sung and everyone used to reach Jayda early in the morning dancing to the tune of drums. After taking a dip in the river Subarnarekha of Jayada on the occasion of Makar Sankranti, after worshiping at the Jayada Shiva temple, there was a collective gathering of Peetha, Mudi Khakar and dancing on Tusu songs. There was an atmosphere of enthusiasm throughout the day. A large number of people used to gather to see the big Chowdal brought here. Whereas, in the evening everyone immersed their tusu in the Subarnarekha river and left for their homes.

In present times, there is not that much crowd as compared to those days. At the same time, now the form of the fair has completely changed. Now on the day of Makar (Paush) Sankranti, very few people come to bathe in the river Subarnarekha. There is no fair on the day of Sankranti. Now, on the second day of Sankranti, a fair is held for three days from the Akhyan Yatra. The people of the area say that ever since the administration has taken the responsibility of law and order in the fair, the rules are changing every year. Every year the format of the fair is being changed by bringing new rules in the fair. At the same time, people do not get any facility in the name of facility. A camp is formally set up by the administration and the crowd is controlled by the police.

Whereas, earlier camps were organized by different organizations and Tusu was rewarded by them. There, Tusu’s songs used to be played all around. The villagers also used to sing Tusu songs. Now, by bringing a new rule, the administration has stopped Tusu songs as well. The administration has issued an order not to install mike in any camp or organization. Mike will be installed only in the administrative camp, but will Tusu songs be played from that mike? Probably not, the administration is unlikely to play the Tusu song. Earlier, hoardings and banners were put up all around by different organizations to wish people on Tusu, the administration has banned that too.

Whereas, such rules are not implemented in the worship culture and tradition of other societies. The administration actively participates in the worship and tradition celebrated by other communities on the river ghats and provides facilities. How strange it is that different rules are being implemented for different societies in a state. While everyone should be allowed to celebrate festivals according to their tradition, there should be uniform law for all, facilities should be provided to all. Due to discriminatory rules, these rules of administration are being seen from the point of view of appeasement.

By the way, questions are not being raised only on the present government or the currently posted officers for this, but every government is being held responsible for this. Till date, no initiative has been taken by the government in the direction of preserving the local culture. The present Hemant government calls itself Jharkhandi government and the currently posted officers also call themselves local of Jharkhand. But, the glimpse of Jharkhandiyat is not visible from the working style of the government and officials. If in reality this government was only for Jharkhandi and Jharkhandis, then today every Tusu Ghat would be cleaned by the administration. Light and mike would have been arranged in all Tusu fairs. Tusu songs would be played in the mike and the Tusu coming to the fair would be honored by the government. But, this is not happening.

Now a few days before the historic Tusu Mela of Jayda, there is a nominal meeting to complete the formalities, in which the number of police personnel will be deployed, camps will be held, medical teams will be there, no one other than the administration will have mikes, Flags, banners will not be put up etc. information is given. The proposal given by the people in the meeting is not heard seriously. Before the Jayda Mela, the river ghat and the fair site are not cleaned by the administration. As it is, in the same way, the fair is organized in the dirt. Restrictions have been imposed on the movement of vehicles from the National Highway to the temple premises, but there is no alternative arrangement from the administration for the elderly and disabled people. No initiative has been taken in this direction by the social organizations and organizers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *