कोडरमा : बिहार-झारखंड बॉर्डर पर बसे गांव के ग्रामीणों ने बिहार पुलिस पर लगाया मारपीट करने का आरोप, दर्जनों घायल महिलाओं ने कोडरमा एसपी से इंसाफ का लगाया गुहार, ग्रामीणों ने कहा जरगा-विशुनपुर गांव के 17 लोगों को बिहार पुलिस ले गई अपने साथ।
कोडरमा जिला के तिलैया थाना क्षेत्र के जरगा – विशुनपुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने झारखंड के सीमा क्षेत्र में घुसकर बिहार पुलिस पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है, साथ ही गांव के बेकसूर 17 लोगों को हिरासत में लेकर बिहार ले जाने की भी बात कही है। दरअसल,बिहार के रजौली थाना क्षेत्र के झारखंड-बिहार बॉर्डर पर ढिबरा की अवैध खनन को लेकर छापेमारी के दौरान वन विभाग और अवैध खनन में शामिल लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। जिसमे वन विभाग और पुलिस के लोग घायल हो गए थे। इसी घटना को लेकर पुलिस ने हमला करने वालों को पकड़ने को लेकर छापेमारी में निकली थी। लेकिन, बिहार पुलिस झारखंड बिहार के बॉर्डर इलाके पर झारखंड के तिलैया थाना क्षेत्र में प्रवेश कर जरगा बिशुनपुर में लोगो के घरों में घुसकर पुरुषो को उठाकर ले जाने लगी। इसी दौरान महिलाओं के साथ बिहार पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लग रहा है। इधर ग्रामीणों ने कहा की पुलिस ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और जमकर मारपीट की।
Dozens of villagers of Jarga-Vishunpur village of Tilaiya police station area of Koderma district have made a serious allegation of assault on the Bihar Police by entering the border area of Jharkhand, as well as taking 17 innocent people of the village into custody and taking them to Bihar. Is. In fact, during the raid on the illegal mining of Dhibra on the Jharkhand-Bihar border of Rajauli police station area of Bihar, there was a violent clash between the forest department and the people involved in illegal mining. In which people of forest department and police were injured. Regarding this incident, the police had gone out in a raid to nab the attackers. But, the Bihar Police entered the Tilaiya police station area of Jharkhand on the border area of Jharkhand Bihar and started picking up men by entering people’s houses in Jarga Bishunpur. Meanwhile, the Bihar Police is being accused of assaulting women. Here the villagers said that the police misbehaved with the women and beat them fiercely.
