जमशेदपुर : जुगसलाई सीएचसी में धरना पर बैठी सहियाओं से मिले आजसू नेता, मांगो को बताया जायज
Jamshedpur : जुगसलाई सीएचसी में विगत 10 दिनों से धरना पर बैठी सहिया दीदीयों से गुरूवार को आजसू नेताओं ने मुलाकात की. इस दौरान पार्टी नेताओं ने उनकी मांगों को जायज बताया. साथ ही आंदोलन का समर्थन किया. पार्टी के महानगर अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि 10 दिनों से 15 सूत्री मांगों को लेकर सहिया आंदोलनरत हैं. लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को इनकी मांगों को सुनने का वक्त नहीं है. सीएम जहां खतियानी जोहार यात्रा कर रहे हैं. वहीं स्वास्थ्य मंत्री को अपने विभाग की कर्मचारियों से मिलने की फुर्सत नहीं है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार सहिया का प्रतिदिन का मानदेय 67 रुपया तय की है. जो एक दिहाड़ी मजदूर की मजदूरी से भी कम है.
Jamshedpur : AJSU leaders met Sahiya Didis, who were on strike for the last 10 days at Jugsalai CHC, on Thursday. During this, the party leaders justified their demands. Also supported the movement. The metropolitan president of the party, Kanhaiya Singh told that for the last 10 days, Sahiya is agitating for 15-point demands. But the Chief Minister and Health Minister of the state do not have time to listen to their demands. CM Jahan Khatiani Johar is traveling. At the same time, the Health Minister does not have time to meet the employees of his department. He said that the Jharkhand government has fixed the daily honorarium of Sahiya at Rs.67. Which is less than the wages of a daily wage worker.
