Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

धनबाद का हाजरा क्लीनिक अगजनी मामला:रांची से पहुंची फॉरेंसिक जांच टीम, प्रभावित क्षेत्र का किया मुआयना, सैंपल भी लिए

शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के टेलिफोन एक्सचेंज रोड स्थित हाजरा क्लीनिक में फॉरेंसिक टीम पहुंची। यह टीम चार सदस्यीय है। टीम रांची से पहुंची। हाजरा क्लीनिक पहुंचते ही फॉरेंसिक टीम ने पूरे बिल्डिंग का मुआयना किया। इसके साथ ही फॉरेंसिक जांच टीम ने घटनास्थल पर से कई सैंपल एकत्र किया। टीम ने ब्लड सैंपल और बाथरूम में पड़े हुए बाथटब से पानी का सैंपल जमा किया। इस दौरान सारे जांच की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई है। जिससे कि उन्हें जांच में सुविधा मिल सके।


कुत्ते का शव जांच के लिए रखा
हाजरा क्लीनिक अगजनी मामले में डॉक्टर दंपति समेत पांच लोगों की मौत के अलावा उनके एक पालतू कुत्ते की भी मौत हुई थी। जिसका शव जांच के लिए अब तक रखी हुई है। फॉरेंसिक जांच टीम ने आग लगने के कारणों के साथ-साथ सभी कमरों का निरीक्षण कर वहां की वस्तु स्थिति को समझने का प्रयास किया है। जांच टीम कई पहलुओं को ध्यान में रखकर पूरी जांच की है। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि आग लगने का कारण क्या रहा और किस परिस्थिति में 5 लोगों की मौत हुई है।
क्या है घटना
धनबाद के पुराना बाजार टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित डॉ आरसी हाजरा क्लिनिक एंड नर्सिंग होम में भीषण आग लगने की वजह से डॉ विकास हाजरा, उनकी पत्नी सहित पांच लोगों की मौत हो गयी. आग हाजरा क्लिनिक स्थित डॉ विकास हाजरा के आवासीय परिसर स्थित गोदाम में लगी. देखते ही देखते धुआं पूरे घर में फैल गया. वहीं घर में सोये डॉ विकास हाजरा (62) उनकी पत्नी डॉ प्रेमा हाजरा (56), कोलकाता से आये भांजा सोहम खमारू (30), गांव से आये रिश्तेदार शंभु सिंघों (32) व घर में मेड का काम करने वाली तारा मंडल (70) की मौत हो गयी.
रविवार को किया गया अंतिम संस्कार
डॉ हजारा दंपति और उनके भांजे का झरिया के बस्ताकोला स्थित गौशाला मुक्तिधाम में रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मुक्तिधाम में बेटा आयुष, बेटी प्रेरणा और बहन डॉ रिता हाजरा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। मिली जानकारी के मुताबिक डॉ. विकास हाजरा और डॉ. प्रेमा हाजरा की घरेलू सहायिका और एक अन्य व्यक्ति का शव उनके परिजन हुगली ले कर चले गए।
डीसी के आदेश से दोबारा हुआ पोस्टमार्टम
शनिवार को डीसी के आदेश पर सभी शवों को फिर से पोस्टमार्टम कराया गया। उपायुक्त धनबाद ने डॉक्टरों की एक टीम गठित कर शवों को एक बार फिर से पोस्टमार्टम करने और वीडियो रिकॉर्डिंग करने का आदेश दिया था। जिसके बाद जांच कमेटी की देखरेख में दोबारा पोस्टमार्टम शुरू हुआ। पूरी प्रक्रिया कार्यपालक दंडाधिकारी रवींद्र ठाकुर की मौजूदगी में हुई। देर रात तक पोस्टमार्टम चला। जांच टीम ने शवों के बिसरा को सुरक्षित रखकर सील कर दिया है।

 

The forensic team reached Hajra Clinic located on Telephone Exchange Road under Bank Mod police station area of ​​the city. This team is of four members. The team reached from Ranchi. On reaching Hajra Clinic, the forensic team inspected the entire building. Along with this, the forensic investigation team collected several samples from the spot. The team collected blood samples and water samples from the bathtub lying in the bathroom. During this, video recording of all the investigation has been done. So that they can get facility in investigation.
Dog’s body kept for examination
In the Hajra Clinic arson case, apart from the death of five people including the doctor couple, one of their pet dogs also died. Whose dead body is still kept for investigation. Along with the cause of the fire, the forensic investigation team has inspected all the rooms and tried to understand the situation there. The investigation team has done a complete investigation keeping many aspects in mind. So that it can be clear what was the reason for the fire and under what circumstances five people died.
what is event
Five people including Dr. Vikas Hazra, his wife died due to a fierce fire at Dr. RC Hazra Clinic and Nursing Home located on Purana Bazar Telephone Exchange Road, Dhanbad. The fire broke out in the godown located in the residential premises of Dr. Vikas Hazra at Hazra Clinic. Within no time, the smoke spread throughout the house. Dr. Vikas Hazra (62), his wife Dr. Prema Hazra (56), nephew Soham Khamaru (30), who came from Kolkata, Shambhu Singho (32), a relative from the village, and Tara Mandal (70), who worked as a maid, were sleeping in the house. ) died.
cremated on sunday
Dr. Hazara couple and their nephew were cremated on Sunday at Gaushala Muktidham located in Bastakola, Jharia. During this, a large number of people including son Ayush, daughter Prerna and sister Dr. Rita Hazra were present in Muktidham. According to the information received, the dead bodies of the domestic help of Dr. Vikas Hazra and Dr. Prema Hazra and another person were taken to Hooghly by their relatives.
Postmortem done again by order of DC
On Saturday, on the orders of the DC, all the dead bodies were re-postmortemed. Deputy Commissioner Dhanbad constituted a team of doctors to conduct the post-mortem once again on the dead bodies and record the video.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *