मांडू : उपायुक्त ने केजीबीएवी एवं अनुसूचित जनजाति बालक आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण
रामगढ़ : गुरुवार को रामगढ़ उपायुक्त माधवी मिश्रा ने मांडू प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मांडू एवं अनुसूचित जनजाति बालक आवासीय विद्यालय मांडू का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं, शिक्षकों को बच्चों को रचनात्मक तरीके से शिक्षा देने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया। उपायुक्त ने बच्चों के फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान देते हुए, उन्हें खेल के दिशा में भी आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मांडू के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने निर्माणाधीन शौचालय का जायजा लेते हुए कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
Ramgarh: Ramgarh Deputy Commissioner Madhavi Mishra visited Mandu block on Thursday. During this, the Deputy Commissioner inspected Kasturba Gandhi Girls Residential School Mandu and Scheduled Tribe Boys Residential School Mandu.
During the inspection, the Deputy Commissioner took stock of the basic facilities available in the schools. At the same time, necessary instructions were given to the teachers regarding giving education to the children in a creative way. Paying attention to the physical activity of the children, the Deputy Commissioner directed them to move forward in the direction of sports as well. During the inspection of Kasturba Gandhi Balika Residential School, Mandu, the Deputy Commissioner, taking stock of the toilet under construction, directed the Executive Engineer Drinking Water and Sanitation Division to complete the construction work as soon as possible.
