मानसिक तनाव के चलते अज्ञातवास में गया था दिलीप महतो, तथाकथित अपरहण का राज खुलना बाकी – राजनीति चमकाने के इरादे से सड़क जाम करने वालों पर होगी करवाई
सरायकेला – खरसवां : जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के बिरिगोड़ा निवासी दिलीप महतो के तथाकथित अपरहण को लेकर पुलिस ने खुलासा कर दिया है लेकिन अब भी कई राज खुलने बाकी हैं। आज एसडीपीओ संजय सिंह ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी है कि गत 10 जनवरी शाम से लापता दिलीप महतो के मामले को पुलिस भी अपहरण के दृष्टिकोण से जांच कर रही थी और दिलीप महतो की खोजबीन में जुटी थी। लेकिन दिलीप महतो का किसी ने अपरहण नहीं किया था। बल्कि दिलीप महतो अपने व्यवसाय एवं समस्याओं के तनाव में आकर स्वयं ही अज्ञातवास में चला गया था।
एसडीपीओ संजय सिंह ने बताया कि 10 जनवरी को सूचना मिलने के बाद उनके नेतृत्व में चांडिल पुलिस निरीक्षक पास्कल टोप्पो, चांडिल थाना प्रभारी अजित कुमार तथा ईचागढ़ थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों की टीम गठित की गई थी। पुलिस ने मामले को अपहरण के दृष्टिकोण से ही जांच शुरू किया था। पुलिस ने मामले की छानबीन में दिलीप महतो का स्कोर्पियो आसनबनी के कैनाल किनारे संदिग्ध हालत में बरामद किया था। वहीं, दिलीप महतो का मोबाइल भी स्विच ऑफ पाया गया था। एसडीपीओ संजय सिंह ने बताया कि 11 जनवरी को दिलीप महतो का लोकेशन ट्रेस किया गया था, जिसमें उसका लोकेशन कोलकाता के हावड़ा में दिखाया था। रातभर पुलिस टीम द्वारा खोजबीन किया गया, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया था। पुलिस का कहना है कि 12 जनवरी धालभूमगढ़ में उसका लोकेशन ट्रेस किया गया था और उसके आधार पर पुलिस खोजबीन शुरू किया था। इस दौरान दिलीप महतो के भाई ने ही पुलिस को सूचना दी कि दिलीप महतो धालभूमगढ़ में है। पुलिस के अनुसार दिलीप महतो का एक भाई सुधाकर हैं, जो धालभूमगढ़ में नौकरी करता है।
एसडीपीओ संजय सिंह ने बताया कि अब तक दिलीप महतो ने पुलिस को दिए गए बयान में कहीं भी अपरहण की बात नहीं है। दिलीप महतो आर्थिक परेशानियों तथा अन्य समस्याओं के तनाव में आकर स्वयं ही अपना मोबाइल स्विच ऑफ करके अज्ञातवास में चला गया था। पुलिस ने बताया कि दिलीप महतो के तथाकथित अपरहण मामले की पुलिस अभी भी जांच कर रही हैं। जांच में और भी कई बातें सामने आने की संभावना है। एसडीपीओ संजय सिंह ने बताया कि 11 जनवरी को अपना राजनीति चमकाने के उद्देश्य से नेशनल हाईवे को पर जाम लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सड़क जाम करने वाले लोगों की वीडियो फुटेज जुटाई जा रही हैं।
हालांकि, कथित तौर पर हुए दिलीप महतो के अपहरण के मामले में अब भी कई राज खुलने बाकी हैं। एसडीपीओ संजय सिंह द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार 10 जनवरी की शाम से ही दिलीप महतो का फोन स्विच ऑफ था। पुलिस द्वारा हाइवे तथा अन्य जगहों की सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई थी। इसके बाद पुलिस ने बताया कि दिलीप महतो का लोकेशन कोलकाता के हावड़ा में ट्रैस किया गया था। जब पुलिस हावड़ा पहुंची तो वहां नहीं मिला। पुनः उसका लोकेशन धालभूमगढ़ में पाया गया, इसके आधार पर खोजबीन शुरू किया था। पुलिस उस लोकेशन तक पहुंचने से पहले ही दिलीप महतो के करीबी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। इस पूरे मामले का स्क्रिप्ट राइटर कौन है? इस रहस्य से पर्दा उठना बाकी है। सवाल यह भी है कि जब दिलीप महतो का फोन स्विच ऑफ था तो फिर पुलिस किसके मोबाइल नंबर की जांच की और दिलीप महतो का लोकेशन ट्रेस किया, जिसमें हावड़ा तथा धालभूमगढ़ का लोकेशन पाया गया।
Seraikela-Kharswan: Police has disclosed about the so-called abduction of Dilip Mahto, a resident of Birigoda under Chandil police station area of the district, but still many secrets are yet to be revealed. Today, SDPO Sanjay Singh has informed in the press conference that the police was also probing the case of missing Dilip Mahto from January 10 evening from the point of view of kidnapping and was searching for Dilip Mahto. But no one had kidnapped Dilip Mahato. Rather, Dilip Mahato had himself gone into exile under the stress of his business and problems.
SDPO Sanjay Singh said that after receiving the information on January 10, a team of other police officers including Chandil police inspector Pascal Toppo, Chandil police station in-charge Ajit Kumar and Ichagarh police station in-charge Dinesh Thakur was formed under his leadership. The police started probing the case from the point of view of kidnapping. In the investigation of the case, the police had recovered Dilip Mahto’s Scorpio in suspicious condition on the canal side of Asanbani. At the same time, Dilip Mahato’s mobile was also found switched off. SDPO Sanjay Singh said that the location of Dilip Mahato was traced on January 11, in which his location was shown in Howrah, Kolkata. The police team searched throughout the night, but could not be found anywhere. Police say that his location was traced in Dhalbhumgarh on January 12 and on the basis of that the police investigation was started. During this, Dilip Mahato’s brother informed the police that Dilip Mahato was in Dhalbhumgarh. According to the police, Dilip Mahato has a brother Sudhakar, who works in Dhalbhumgarh.
SDPO Sanjay Singh said that till now there is no mention of kidnapping anywhere in the statement given by Dilip Mahato to the police. Dilip Mahto had himself switched off his mobile phone and went into exile under the stress of financial troubles and other problems. Police said that the police is still investigating the alleged kidnapping of Dilip Mahato. Many more things are likely to emerge in the investigation. SDPO Sanjay Singh said that on January 11, action will be taken against those who block the National Highway for the purpose of shining their politics. Video footage of people blocking the road is being collected.
However, many secrets are yet to be revealed in the alleged kidnapping of Dilip Mahato. According to the information given to the media by SDPO Sanjay Singh, Dilip Mahto’s phone was switched off since the evening of 10 January. CCTV footage of the highway and other places was examined by the police. After this the police told that the location of Dilip Mahto was traced to Howrah, Kolkata. When the police reached Howrah, it was not found there. Again his location was found in Dhalbhumgarh, on the basis of this investigation was started. Even before the police reached the location, the police was informed by Dilip Mahato’s close friend. Who is the scriptwriter of this whole affair? The curtain is yet to be lifted from this mystery. The question is also that when Dilip Mahto’s phone was switched off, then whose mobile number the police checked and traced the location of Dilip Mahto, in which the location of Howrah and Dhalbhumgarh was found.
