मांदर की थाप पर थिरके पूर्व मंत्री लुईस मरांडी और विधायक लोबिन हेंब्रम ——–साहिबगंज कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया है भाई बहन का प्यार का प्रतीक सोहराय पर्व
आदिवासी समाज का भाई बहन का प्यार का त्योहार सोहराय परंपरागत तरीके से रविवार को साहिबगंज कॉलेज में हर्षोल्लास धूमधाम से सोहराय मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के युवक-युवती अपने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर मांदर की थाप पर थिरकते नजर आए।कार्यक्रम में बतौर मुख्य रूप से सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति सोना झरिया मिंज के साथ राज्य की पूर्व सामाजिक कल्याण मंत्री लुईस मरांडी, बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम, राजमहल विधायक अनंत ओझा, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम शामिल हुए। मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ राहुल कुमार संतोष, मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रंजित सिंह समेत अन्य छात्र नेता मौके पर मौजूद थे। मुख्य अतिथि लॉबिन हेंब्रम ने बताया कि सोहराय पर्व आदिवासी समाज के लिए बेहद की खास पर्व है। पांच दिनों तक लगातार सोहराय पर्व को हम सभी नाचते गाते मांदर की थाप पर झूमते हुए धूमधाम से मनाते है। यह पर्व मुख्य रूप से भाई बहन के लिए खास होता है। सोहराय पर्व के कार्यक्रम में पूर्व विधायक कल्याण मंत्री लुईस मरांडी विधायक अनंत ओझा के साथ कार्यक्रम में पहुंची। जहां आदिवासी परंपरा के अनुसार उनका भव्य स्वागत किया गया। लुईस मरांडी ने उपस्थित जनों को सोहराय पर्व की बधाई देते हुए कहा कि एक बहन अपने भाईयों के लिए एक हांडी में अपना प्यार और दुवा साथ लेकर आती है,, जिसे हम सभी आदिवासी समाज में उसे टुकू हांडी के नाम से जानते है।
बाइट 1: लोबिन हेंब्रम, विधायक, बोरियो विधानसभा
बाइट 2: लुइस मरांडी,
पूर्व मंत्री झारखंड।

Sohrai, the festival of brother-sister love of the tribal society, was celebrated in Sahibganj College on Sunday with great pomp and show. In which a large number of young men and women of the tribal society were seen joining in their traditional costumes and dancing to the beat of Mandar. In the program, the Vice-Chancellor of Sido Kanhu Murmu University Sona Jharia Minj along with former Social Welfare Minister Lewis Marandi, Borio MLA Lobin Hembram, Rajmahal MLA Anant Ojha, MP representative Sanjeev Samu Hembram attended. College Principal Dr. Rahul Kumar Santosh, Model College Principal Dr. Ranjit Singh and other student leaders were present on the occasion. Chief guest Robin Hembram told that Sohrai festival is a very special festival for the tribal society. For five days continuously, we all celebrate Sohrai festival with pomp and show, singing and dancing to the beat of Mandar. This festival is mainly special for brothers and sisters. Former MLA Welfare Minister Lewis Marandi reached the program along with MLA Anant Ojha in the program of Sohrai festival. Where he was given a grand welcome according to tribal tradition. Lewis Marandi while congratulating the people present on Sohrai festival said that a sister brings her love and blessings for her brothers in a handi, which we all know in the tribal society as Tuku Handi.
Byte 1: Lobin Hembrum, MLA, Borio Assembly
Byte 2: Luis Marandi,
Former Minister Jharkhand.
Byte 1: Lobin Hembrum, MLA, Borio Assembly
Byte 2: Luis Marandi,
Former Minister Jharkhand.
