Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग 11 में हुए बदलाव, ऐसी है दोनों टीम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे (AUS vs ZIM) के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान ट्रेविस हेड (Travis Head) ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतने के बाद उन्होंने गेंदबाजी करने का फैसला किया. हेड का मानना है कि शुरुआत में कंडीशंस का फायदा उठाना टीम के लिए बेहतर रहेगा. उन्होंने साफ किया कि टीम का फोकस सिर्फ मैच जीतने पर नहीं बल्कि कंडीशंस के हिसाब से खुद को ढालने पर भी है. इसके साथ ही जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ज्यादा मौके नहीं मिलते, इसलिए हम इस बड़े मंच का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रेविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, मैथ्यू कुहनेमैन.

जिम्बाब्वे (प्लेइंग XI): ब्रायन बेनेट, तदीवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, तशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजारबानी.

फिटनेस पर हेड का बयान

ट्रेविस हेड ने मैच से पहले बयान दिया. उन्होंने कहा कि उनकी एक आंख क्रिकेट पर है और दूसरी फिटनेस इश्यूज पर लगी हुई है. उन्होंने माना कि इस तरह के बड़े टूर्नामेंट्स के शुरुआती दौर में थोड़ी बहुत अफरा-तफरी (chaos) होती है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम को इसकी आदत है और वो इसे संभालना जानते हैं. उन्होंने कहा कि टीम का ग्रुप बहुत शांत (calm) है और सभी खिलाड़ी अच्छे मेंटल स्पेस में हैं. पिछले मैच में टीम ने शानदार खेल दिखाया था, और आज चैलेंज उसी परफॉरमेंस को फिर से दोहराने और एक और स्ट्रोंग परफॉरमेंस देने का है.

विकेट के हिसाब से बदलेगी स्ट्रेटेजी

कप्तान हेड ने कहा कि उनका मेन फोकस रन रेट पर दबाव बनाए रखने पर है. उन्होंने पिछले मैच का हवाला देते हुए कहा कि वहां उन्होंने थोड़ा अलग तरीके से खेला था, जो वहां की विकेट की मांग थी. आज का विकेट अलग है, इसलिए हालात को समझना सबसे जरूरी है. उनका कहना है कि स्मार्ट क्रिकेट खेलना और कंडीशंस के हिसाब से खुद को ढालना ही जीत की चाबी होगी. हेड ने कहा कि वो कंडीशंस को सम-अप करेंगे और उसी हिसाब से अपने गेम प्लान को एग्जीक्यूट करेंगे ताकि विरोधी टीम पर शुरुआत से ही दबाव बनाया जा सके.

2 बदलाव के साथ उतरी जिम्बाब्वे टीम

सिकंदर रजा ने कहा कि शायद पहले बैटिंग करना बुरा नहीं है क्योंकि विकेट शुरुआत में काफी अच्छा है. जब धूप निकलेगी तो ये स्लो हो सकता है, इसलिए हमने आज एक एक्स्ट्रा स्पिनर खिलाया है जो इन हालात के लिए सही है. उन्होंने कहा कि इस सरफेस पर थोड़ा आगे (फुलर) गेंदबाजी करनी होगी क्योंकि बाउंस में काफी अंतर है. हमें बस स्टंप की लाइन पकड़नी है और उम्मीद है कि गेंद टर्न भी करेगी.

रजा ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ज्यादा मौके नहीं मिलते, इसलिए हम इस बड़े मंच का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं और उन्हें कड़ी टक्कर देना चाहते हैं. टीम में दो बदलाव हुए हैं. ब्रेंडन टेलर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं और रिचर्ड नगारवा को सावधानी के तौर पर आराम दिया गया है. उनकी जगह टोनी मुनयोंगा और ग्रीम क्रेमर टीम में आए हैं.

स्टीव स्मिथ पर हेड का अपडेट

ट्रेविस हेड ने स्टीव स्मिथ की गैर-मौजूदगी पर भी सफाई दी और फैंस के सवालों का जवाब दिया. उन्होंने कन्फर्म किया कि स्मिथ अभी टीम के साथ नहीं हैं. हेड ने कहा कि स्मिथ अभी यहां नहीं हैं. मुझे लगता है वो टोरंटो में गोल्फ खेल रहे हैं. हेड ने उम्मीद जताई कि स्मिथ जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे. इसके अलावा उन्होंने रेगुलर कप्तान की फिटनेस पर भी बात की और कहा कि उम्मीद है वो जल्द ही फिट होकर वापसी करेंगे. उनके आने से टीम को मजबूती मिलेगी और ड्रेसिंग रूम का माहौल और बेहतर होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *