कानपुर में मिला हिमालय की चोटी पर पाया जाने वाला दुर्लभ प्रजाति का सफेद गिद्ध, देखने वालों का लगा तांता
Kanpur News; कानपुर जिले में एक दुर्लभ प्रजाति का एक सफेद गिद्ध मिला है, बताया जा रहा है कि यह हिमालय की 13 हजार फीट की ऊंचाई पर पाया जाता है. इस गिद्ध के पंख लगभग पांच-पांच फीट के हैं.

कानपुर:धरती की प्राकृतिक सफाईकर्मी और वातावरण को बेहतर बनाने की भूमिका निभाने वाले गिद्धों की संख्या तेजी से कम हो रही है. कानपुर में एक गिद्ध चर्चा का विषय बना हुआ है. जिसे बड़ी ईदगाह के कब्रिस्तान में कुछ लोगों ने पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि यह एक विलुप्त हो चुका गिद्ध है, जो हिमालय की 13 हजार फीट की ऊंचाई पर पाया जाता रहा है और अब संभवतः विलुप्त प्राय हो चुका है.
कानपुर में मिले गिद्ध के पंख पांच-पांच फीट के बताए जा रहे हैं. दरअसल देश में गिद्ध विलुप्त श्रेणी में आ गए हैं. सरकार इनके संरक्षण के लिए कई योजनाएं भी चला रही है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के कानपुर में मिले गिद्ध की खबर काफी अहम है. यहां के ईदगाह कब्रिस्तान में एक सफेद हिमालयन गिद्ध मिला है, जिसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है. इस गिद्ध के पंख लगभग पांच-पांच फीट के हैं.
अनुमान लगाया जा रहा है कि गिद्ध प्रौढ़ है, यहां गिद्ध का जोड़ा कई दिन से डेरा डाले था. बताया जा रहा है कि गिद्ध की पहचान करने के बाद ईदगाह में रहने वाले सफीक नाम के युवक ने अन्य 5 लोगों के साथ मिलकर बड़ी चादर तानकर उसे पकड़ा है. सफेद गिद्ध को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई.
क्यों जरूरी मानने जाते हैं गिद्ध
दरअसल, गिद्ध मृत जानवरों के शरीर को भोजन बनाकर वातवरण में होने वाले प्रदूषण से बचाते हैं. जिसकी वजह से अन्य जीव भी आराम से जीवनयापन करने हैं. लेकिन गिद्धों का यह खास गुण उनके लिए जानलेवा साबित हो रहा है. जानवरों की बीमारी में दी जाने वाली डाइक्लोफेनेक नामक दवा उनकी मौत के कारण के तौर पर देखी जाती है. यह दवा मृत जानवरों की बॉडी में रह जाती है, जिसको खाने की वजह से गिद्धों के गुर्दे और लिवर खराब हो जाते हैं, और उनकी मौत हो जाती है.
Kanpur: The number of vultures, which play the role of natural cleaners of the earth and to improve the environment, is decreasing rapidly. A vulture has become a topic of discussion in Kanpur. Which was caught by some people in the cemetery of Badi Idgah. It is being told that this is an extinct vulture, which has been found at an altitude of 13 thousand feet in the Himalayas and is now probably extinct.
The wings of the vulture found in Kanpur are said to be five feet long. Actually vultures have come in the extinct category in the country. The government is also running many schemes for their protection. In such a situation, the news of vulture found in Kanpur of Uttar Pradesh is very important. A white Himalayan vulture has been found in the Idgah cemetery here, which has been caught and handed over to the police. The wings of this vulture are about five feet.
It is being estimated that the vulture is an adult, the vulture pair had camped here for many days. It is being told that after identifying the vulture, a young man named Safiq living in Idgah along with 5 other people caught him by pulling a big sheet. Hundreds of people gathered to see the white vulture.
Why vultures are considered important
Actually, vultures protect the environment from pollution by making the bodies of dead animals as food. Because of which other living beings also have to live comfortably. But this special quality of vultures is proving fatal for them. Diclofenac, a drug given in the disease of animals, is seen as the cause of their death. This medicine remains in the body of dead animals, due to eating which the kidneys and liver of vultures get damaged, and they die.
