Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गणतंत्र दिवस पर मंत्री हफीजुल हसन बोले-केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से देवघर में तेजी से हो रहा बदलाव

देवघर। सांस्कृतिक राजधानी देवघर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह केकेएन स्टेडियम में आयोजित किया गया। अल्पसंख्यक, कल्याण, पर्यटन, कला संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य के मंत्री हफीजुल हसन ने झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने सरकार के योजनाओं पर विस्तार से बातचीत की।

मंत्री हफीजुल हसन ने समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड शिक्षा परियोजना के अंतर्गत प्रोजेक्ट संपूर्ण के तहत चयनित 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में हर्ष जोहार कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। यह मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट का एक हिस्सा है। जिसमें देवघर के तीन विद्यालयों का चयन किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत छात्र और छात्राओं के शैक्षणिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास पर भी बल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि देवघर के तीन स्कूल आरमित्रा प्लस टू, मातृ मंदिर उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और 13 आदर्श विद्यालय को शामिल किया गया है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा एम्स देवघर में 250 बेड वाला आइपीडी का उद्घाटन किया गया। एम्स के उद्घाटन से देवघरवासियों को बेहतर चिकित्सा के लिए अब बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। देवघर के अलावे झारखंड के कई जिले, बिहार और बंगाल के मरीज भी यहां चिकित्सा उपचार के लिए आते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का उद्घाटन किया गया। प्रतिदिन यहां से कलकता और दिल्ली के लिए उड़ाने भरी जा रही है। भविष्य में देश के सभी मेट्रो शहरों को वायुमार्ग से जोड़ने की योजना है। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा निर्माण यहां के लिए गौरव की बात है। देवघर जिला में पर्यटन विभाग की ओर से कुल 56 योजनाएं संचालित है।

हफीजुल हसन ने पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि देवघर में 25 भवनविहीन स्वास्थ्य उपकेन्द्र के निर्माण के लिए 13.875 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। 15वीं वित्त के तहत नौ स्वास्थ्य उपकेन्द्र कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

साइबर क्राइम के नियंत्रण में देवघर नंबर 1

मंत्री ने पुलिस महकमे की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश के कई अनसुलझे साइबर अपराध का खुलासा यहां की पुलिस टीम ने किया है। साइबर अपराध नियंत्रण मामले में देवघर जिला देश में सर्वोपरि रहा है। पेट्रोलिंग वाहन निरंतर क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं।इसके लिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए ई-बीट पेट्रोलिंग के तहत कुल 66 जगहों पर कोड लगाया गया है।

मंत्री ने पुलिस प्रशासन को सराहा

वहीं जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से इस साल विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दरम्यान बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए बेहतर व्यवस्था की गई थी। इसके लिए पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधि, मीडियाकर्मी और जिला देवघर के आम नागरिक को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *