Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर, सरायकेला खरसावाँ में आयोजित किया गया रोजगार शिविर

रोजगार शिविर मे 40 अभ्यर्थियों का किया गया चयन, ऑन स्पॉट दिया गया नियुक्ति पत्र

सरायकेला खरसावाँ.जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर, सरायकेला खरसावाँ में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया गया।इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री रवि कुमार ने बताया की जॉब कैम्प में बार्बीक्यु-नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटिड के अधिकारी द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से गेस्ट सर्विस एसोसिएट के पद पर *40 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।*उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा *10,000 रुपये प्रतिमाह का इन हैंड वेतन भुगतान किया जाएगा।* साथ ही उन्हें *मुफ्त भोजन एवं आवासन सहित पीएफ, ईएसआईसी, मेडिक्लेम एवं इंसेंटिव की सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी। उक्त रोजगार शिविर में भाग लेने हेतु उम्मीवारों ने भारी उत्साह दिखाया। जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर, सरायकेला खरसावाँ के सौजन्य से नियमित रूप से रोजगार शिविरों का आयोजन किया जाता है।

उन्होंने रोजगार की तलाश कर रहे जिले के सभी व्यक्तियों से आह्वान किया कि भविष्य में भी रोजगार शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले एवं रोजगार प्राप्त करें। इसकी पूरी प्रक्रिया पूर्णता निशुल्क है।शिविर में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री रवि कुमार, यंग प्रोफेशनल श्री रवि प्रकाश सिंह, बार्बीक्यु-नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटिड के एचआर मैनेजर श्री विकास कुमार सहित जिला नियोजनालय के सभी कर्मी उपस्थित रहे।

 

40 candidates were selected in the employment camp, appointment letters were given on the spot

Seraikela Kharsawan. A one-day job camp was organized at District Employment Office cum Model Career Center, Seraikela Kharsawan. In this regard, District Planning Officer Mr. Ravi Kumar told that in the job camp, the guest through interview by the officer of Barbeque-Nation Hospitality Limited *40 candidates were selected for the post of Service Associate. *He told that the selected candidates will be paid an in hand salary of Rs.10,000 per month by the company.* Also they will be given *PF, ESIC, Mediclaim and Incentive facilities will also be provided. Candidates showed great enthusiasm to participate in the said employment camp. Courtesy of District Employment Office cum Model Career Center, Seraikela Kharsawan, regular employment camps are organized.

He called upon all the people of the district who are looking for employment to participate in maximum number of employment camps in future also and get employment. Its entire process is completely free. District Planning Officer Mr. Ravi Kumar, Young Professional Mr. Ravi Prakash Singh, HR Manager of Barbeque-Nation Hospitality Limited Mr. Vikas Kumar and all the employees of District Planning Office were present in the camp.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *