Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड के पांचवीं क्लास तक के सरकारी स्कूल बंद:शीतलहरी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने आदेश किए जारी, निजी स्कूल भी रहेंगे बंद

राज्य में बढ़ते ठंड और शीतलहरी को देखते हुए सभी सरकारी स्कूल जहां क्लास एक से पांचवीं तक की पढ़ाई होती है, उसे बंद रखने का आदेश दिया है। इसे लेकर स्कूली शिक्षा एंव साक्षरता विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि क्लास एक से पांचवीं तक के स्कूलों में शैक्षणिक कार्य नहीं होंगे। मौसम को देखते हुए आठ जनवरी तक बच्चों को छुट्‌टी दी जाती है।
शिक्षकों को आना होगा स्कूल
आदेश में केवल बच्चों के छुट्‌टी की बात की गयी है। कहा गया है कि इस अवधि में शिक्षक स्कूल आयेंगे और ऑनलाइन डाटा इंट्री सहित अन्य पेपर वर्क करेंगे। छुट्‌टी की इस अवधि के दौरान मध्याहन भोजन दिया जाएगा। फिलहाल यह आदेश सरकारी स्कूलों के लिए जारी किया गया है।

निजी स्कूलों के लिए भी आदेश जारी

रांची जिले के उपायुक्त ने ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रांची जिला के सभी सरकारी/ गैर सरकारी विद्यालय (अल्पसंख्यक सहित )/ निजी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 – 5 तक शैक्षणिक कार्य 8 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। इसके बाद 9 जनवरी से सामान्य रूप से कक्षा संचालित की जायेगी।

In view of the increasing cold and cold wave in the state, all government schools where classes from first to fifth are taught have been ordered to be closed. The School Education and Literacy Department has issued an order regarding this. In the issued order, it has been said that there will be no academic work in schools from class one to fifth. Depending on the weather, children are given leave till January 8.
teachers have to come to school
Only children’s leave has been talked about in the order. It has been said that during this period teachers will come to school and do other paper work including online data entry. Mid-day meal will be served during this period of leave. At present, this order has been issued for government schools.

Order issued for private schools as well

In view of the increasing outbreak of cold, the Deputy Commissioner of Ranchi district has ordered to stop the academic work till January 8 in all government / non-government schools (including minority) / private primary schools of Ranchi district till January 8. After this, the classes will be conducted normally from January 9.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *